Third party image reference जी हाँ दोस्तों, भारती एयरटेल ने भी आज एक 75 रूपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है. कुछ दिन पहले ही आईडिया...
Third party image reference
जी हाँ दोस्तों, भारती एयरटेल ने भी आज एक 75 रूपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है. कुछ दिन पहले ही आईडिया के साथ सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल ने भी इसकी कीमत का प्लान लॉन्च किया था. एयरटेल ने उस वक्त एक 47 रु का प्लान पेश किया था. इस प्लान के बारे में शायद आपको पता होगा. आज लॉन्च हुए इस 75 रु वाले प्लान में एयरटेल क्या-क्या दे रहा है, चलिए जानते हैं.
एयरटेल प्लान- 75 रूपये
Third party image reference
इस नए प्रीपेड प्लान में एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को 300 मिनट या 18,000 सेकंड की वॉईस कॉलिंग सर्विस देगा. इसके साथ 1GB इन्टरनेट डेटा मिलेगा जिसे 2G, 3G या 4G नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा 100 SMS भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिन तक की दी गयी है. एयरटेल ने इस प्लान को ओपन मार्केट प्लान के तौर पर लॉन्च किया है. यानी ये प्लान सभी सर्किल के यूजर्स के लिए मान्य है.
Third party image reference
दोस्तों, एयरटेल के इस प्लान से बेहतर है एयरटेल का 99 रूपये का प्लान. क्योंकि इस प्लान में 2GB डेटा के साथ कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है. बिना किसी FUP लिमिट के असीमित बातें कर सकते हैं. इसके साथ ही 100 SMS डेली दिया जाता है. हालाँकि ये प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है. ये प्लान कुछ सेलेक्टेड यूजर्स को ऑफर के तौर पर दिया जाता है.


No comments