हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज चीन में अपना Honor Note 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया. यह फोन लगभग 7 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले के साथ आया है. ...
हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज चीन में अपना Honor Note 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया. यह फोन लगभग 7 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले के साथ आया है. ये फोन GPU टर्बो भी सपोर्ट करता है. इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर डॉल्बी पैनोरमिक ऑडियो के साथ दिया गया है. इसके अलावा इसके डुअल रियर कैमरे में AI इंटीग्रेटेड है.
Third party image reference
हॉनर नोट 10 की कीमत-
इस स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 2,799 रखी गयी है जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. भारतीय रूपये में इस वेरिएंट की कीमत करीब 28,100 रूपये होती है. इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया है, जिसकी कीमत लगभग 32,100 रूपये है. इसका एक तीसरा वेरिएंट भी है जो 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ है, इसकी कीमत CNY 3,599 है यानी 36,100 रूपये. चीन में इस फोन की सेल 3 अगस्त से शुरू हो जाएगी.
Third party image referenceहॉनर नोट 10 का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है, वैसे टॉप में EMUI 8.1 का इंटरफ़ेस मिलता है. इस फोन में 6.95 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. इसके डिस्प्ले में कोई नौच नहीं दिया गया है. हॉनर नोट 10 को HiSilicon Kirin 970 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज के बारे में तो आपको ऊपर पता चल ही गया होगा जहाँ हमने आपको फोन की कीमत बताई है. खैर फिर से बता देता हूं. यह फोन आपको तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा. पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ, दूसरा 6GB रैम + 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ और तीसरा मिलेगा 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ.
Third party image reference
हॉनर नोट 10 के कैमरे की बात करें तो इसमें 24MP+16MP का डुअल रियर कैमरा AIS यानी आर्टिफीसियल इमेज स्टेबिलाइजेशन और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी शूटर कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है. यह कैमरा AI मोड और फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. इस फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी लगी है.


No comments