Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कम कीमत में 4GB रैम के साथ मिलने वाले धांसू स्मार्टफोन !

Third party image reference दोस्तों, आज के समय में हम सभी लोग मोबाइल और स्मार्टफोन का इस्तेमाल कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा तरह-तरह के ऐ...


Third party image reference
दोस्तों, आज के समय में हम सभी लोग मोबाइल और स्मार्टफोन का इस्तेमाल कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा तरह-तरह के ऐप्स भी यूज करने के लिए करते हैं. जरुरत पड़ने पर कभी कभी मल्टीप्ल ऐप्स एक साथ इस्तेमाल करने पड़ते हैं. ऐसे में ज्यादा रैम की भी आवश्यकता होती है ताकि बैकग्राउंड में वो ऐप चल सके. आजकल 6GB और 8GB रैम वाले फोन भी मिलने लगे हैं.

Third party image reference
लेकिन अभी 4GB रैम ही एक स्टैण्डर्ड माना जाता है क्योंकि इतना रैम सभी यूजेज के लिए पर्याप्त होता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही किफायती स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहें हैं जिसमें 4GB रैम उपलब्ध है.
ओप्पो Realme 1- कीमत- 10,990 रूपये

Third party image reference
ओप्पो के सब ब्रांड रियलमी का ये स्मार्टफोन 6 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ मिलता है. इस फोन को मीडियाटेक Helio P60 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिल जाता है. रियलमी 1 में 13MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें 3410mAh की बैटरी लगी है.
शाओमी रेडमी नोट 5- कीमत- 11,999 रूपये

Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी का ये फोन 5.99 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है. इसका डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में है जिससे कम बेजेल देखने को मिलते हैं. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. यह स्मार्टफोन भी आपको 4GB रैम के साथ मिल जायेगा. फोन में इंटरनल मेमोरी 64GB मिल जाएगी.

Third party image reference
कैमरा की बात करें तो रेडमी नोट 5 में 12MP का रियर कैमरा फेज डिटेक्शन और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. फ्रंट साइड में 5MP का सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. यह फोन एंड्राइड nougat पर चलता है और इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है.
सैमसंग गैलेक्सी On मैक्स- कीमत- 11,900 रूपये

Third party image reference
दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग का ये फोन 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है. इस फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है. गैलेक्सी ऑन मैक्स को मीडियाटेक MT6757V ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में भी 13MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया है. दोनों ही कैमरे में LED फ़्लैश है. यह फोन एंड्राइड nougat पर चलता है और इसमें 3300mAh की बैटरी मिलती है.

No comments

Latest Articles