Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

भारत में 8GB रैम के साथ मिलते हैं ये दमदार स्मार्टफोन ! जानिए कीमत और फीचर्स

Third party image reference दोस्तों, आजकल लैपटॉप या कंप्यूटर से भी ज्यादा रैम हमें स्मार्टफोन में देखने को मिल रहे हैं. इन स्मार्टफोन म...


Third party image reference
दोस्तों, आजकल लैपटॉप या कंप्यूटर से भी ज्यादा रैम हमें स्मार्टफोन में देखने को मिल रहे हैं. इन स्मार्टफोन में हाई-एंड प्रोसेसर और पावरफुल कैमरा के साथ काफी ज्यादा रैम होती है. पिछले साल से हमें अधिक से अधिक 6GB रैम के साथ फ्लैगशिप फोन देखने को मिल रहे थे लेकिन अब मार्केट में 8GB तक के रैम वाले कई स्मार्टफोन आ चुके हैं. आज हम कुछ ऐसे ही लेटेस्ट और बेहतरीन फोन की बात करें जिसमें 8GB की रैम दी गयी है.
वनप्लस 6- कीमत-39,950 रूपये

Third party image reference
यह स्मार्टफोन वनप्लस का फ्लैगशिप फोन है. जिसके हाई-एंड वेरिएंट में 8GB की रैम मिलती है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से पॉवर किया गया है जिसका प्रोसेसिंग सबसे फ़ास्ट है. यह स्मार्टफोन 6.28 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP+20MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलता है. इस फोन में 3000mAh की बैटरी है और इसमें 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
आसुस जेनफोन 5Z- कीमत-36,999 रूपये

Third party image reference
आसुस ने यह स्मार्टफोन इंडिया में हाल ही में लॉन्च किया है. यह फोन भी 8GB रैम के साथ आता है और ये कम्पनी का फ्लैगशिप डिवाईस है. इस फोन में इंटरनल स्टोरेज 256GB की दी गयी है. प्रोसेसर की बात करें तो आसुस ने भी इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट हाई-एंड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 लगाया है. इस फोन में 6.2 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में मिलता है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो आसुस जेनफोन 5Z में आपको 12MP और 8MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. फोन में बैटरी 3300mAh की दी गयी है.
ओप्पो Find X- कीमत- 59,990 रूपये

Third party image reference
इस फोन को को भी भारत में लॉन्च हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. पहली बार ओप्पो ने इतना महंगा स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ओप्पो Find X का लुक सबसे अलग है. इसमें पॉप अप फ्रंट और बैक कैमरा दिया गया है जो स्लाइड होकर बाहर निकलता है. इस स्मार्टफोन में 6.42 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है.

Third party image reference
कैमरा की बात करें तो इसमें 16MP+20MP का रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट साइड में 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इस फोन में भी 8GB रैम मिलती है और साथ में 256GB की स्टोरेज मिलती है. ओप्पो फाइंड एक्स में बैटरी 3730mAh की दी गयी है.

No comments

Latest Articles