Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इंडिया में Honor 9N की पहली सेल है कल, यहाँ से कर सकेंगे इस फोन को ऑर्डर !

जी हां दोस्तों, हॉनर 9N भारत में पहली बार सेल के लिए कल उपलब्ध होने जा रहा है. हॉनर का ये स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले और मैटेलिक स्लीक बॉडी के...

जी हां दोस्तों, हॉनर 9N भारत में पहली बार सेल के लिए कल उपलब्ध होने जा रहा है. हॉनर का ये स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले और मैटेलिक स्लीक बॉडी के साथ पेश किया गया है. इस फोन का हाईलाइटिंग फीचर है इसका रियर और फ्रंट कैमरा जो कई खूबियों से लैस है.

Third party image reference
हॉनर 9N कल फ्लिप्कार्ट और हॉनर के वेबसाइट पर सेल के लिए अवेलेबल होगा. यह फोन 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा. कल 12 बजे दिन से इसकी सेल शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर में ख़रीदा जा सकेगा. इस फोन की कीमत की बात करें तो इसका 64GB स्टोरेज और 3GB रैम वेरिएंट 11,999 रु की कीमत पर मिलेगा. जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रु की कीमत पर खरीद सकेंगे.

Third party image reference
हॉनर 9N का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड ओरियो 8.0 पर चलता है, हालाँकि टॉप में EMUI 8.0 का इंटरफ़ेस दिया गया है. हॉनर के इस फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगाया गया है.

Third party image reference
हॉनर 9N को ओक्टा कोर प्रोसेसर HiSilicon Kirin 659 चिपसेट से लैस किया गया है. इस फोन को 3GB, 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इन तीनो वेरिएंट में क्रमशः 32GB, 64GB और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगाने की सुविधा दी गयी है.

Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 13MP+2MP का डुअल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट साइड में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. दोनों ही फ्रंट और रियर कैमरे फुल एचडी+ विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
हॉनर के फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही दिया गया है जो काफी फ़ास्ट काम करता है. फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है.

No comments

Latest Articles