Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग के इस खूबसूरत फोन की कीमत हो चुकी है 12,000 रूपये कम, अब खरीदना रहेगा फायदेमंद !

Copyright Holder: Teknikal Raman दोस्तों, सैमसंग के जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं वो है Samsung Galaxy नोट 8, जी हाँ इस स्मार्टफो...


Copyright Holder: Teknikal Raman

दोस्तों, सैमसंग के जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं वो है Samsung Galaxy नोट 8, जी हाँ इस स्मार्टफोन की कीमत 12,000 रूपये कम हो चुकी है. ये फोन पिछले साल सितम्बर में जब लॉन्च हुआ था तो इसकी प्राइस 67,900 रूपये थी लेकिन अब ये फ्लैगशिप फोन सिर्फ 55,900 रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इसे कम्पनी के ऑफिसियल शॉपिंग साईट या अमेज़न से ख़रीदा जा सकता है.


Copyright Holder: Teknikal Raman
आपको याद दिला दूं कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 सैमसंग का पहला डिवाईस था जो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था. इस फोन में 12MP के दो-दो रियर कैमरे मौजूद हैं. जिसमें से पहला वाइड एंगल लेंस f/1.7 अपर्चर के साथ है और दूसरा सेकेंडरी कैमरा टेलीफोटो ज़ूम लेंस है, जोकि f/2.4 अपर्चर साइज़ के साथ है. गैलेक्सी नोट 8 के फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है जिसे विडियो कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

Copyright Holder: Teknikal Raman
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच का क्वैड एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 2960x1440 पिक्सेल रिजोल्युसन के साथ मिलता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लगा हुआ है. इस फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दिया गया है. ये फोन एंड्राइड ओरियो पर चलता है.

Copyright Holder: Teknikal Raman
रैम और स्टोरेज की बात करें तो गैलेक्सी नोट 8 में आपको 6GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल मेमोरी मिलता है. सबसे खास बात इसके हाइब्रिड सिम स्लॉट में आप माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं वो भी 512GB क्षमता तक का मेमोरी कार्ड. इस फोन को सैमसंग ने अपने Exynos 8895 चिपसेट से लैस किया है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में है और इसमें बैटरी 3300mAh की दी गयी है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles