Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL का यह धमाकेदार ऑफर जल्द हो जायेगा ख़त्म ! समय रहते उठा लें लाभ !

Third party image reference देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने पिछले सप्ताह दो फ्रीडम प्रीपेड प्लान ...


Third party image reference
देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने पिछले सप्ताह दो फ्रीडम प्रीपेड प्लान पेश किये थे. यह प्लान महज 9 रूपये और 29 रूपये का था. इन दोनों ही प्लान्स में अन्य कम्पनियों के मुकाबले 50% ज्यादा बेनेफिट्स मिल रहा है. हालाँकि ये टैरिफ प्लान प्रमोशनल बेसिस पर लॉन्च किया गया है और 25 अगस्त तक ही ये वैलिड है. इसके बाद आप इस प्लान का लाभ नहीं ले पाएंगे.

Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 29 रूपये
BSNL के इस 29 रूपये के प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 2GB डेटा मिलेगा, डेटा ख़त्म हो जाने के बाद भी इन्टरनेट 80kbps की स्पीड से चलेगा. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर की जा सकती है, हालाँकि दिल्ली और मुंबई सर्किल में कॉलिंग फ्री नहीं होगी. इसके साथ ही 100 SMS रोज मिलेगा और कॉलर ट्यून भी फ्री यूज करने दिया जायेगा. ये वीकली प्लान है तो इसमें 7 दिनों की वैलिडिटी दी गयी है.

Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 9 रूपये
अब सबसे सस्ते BSNL के 9 रूपये के प्लान की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को सभी बेनेफिट्स 29 रूपये के प्लान जितना ही मिलेगा. सिर्फ इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की है. लेकिन इस एक दिन में 2GB डेटा का लाभ, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने का फायदा और 300 टेक्स्ट मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी. इस प्लान का लाभ भी 10 अगस्त से 25 अगस्त तक लिया जा सकता है.

No comments

Latest Articles