साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी J7 प्राइम 2 हैंडसेट की कीमत एक बार में ही 2000 रूपये घटा दी है. कम्पनी ने इस फोन को...
साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी J7 प्राइम 2 हैंडसेट की कीमत एक बार में ही 2000 रूपये घटा दी है. कम्पनी ने इस फोन को इसी साल मार्च महीने में 13,990 रु की कीमत पर लॉन्च किया था. लेकिन कीमत में कटौती के बाद अब यह सिर्फ 11,990 रूपये में मिलने लगा है. इस फोन को आप फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं. गैलेक्सी J7 प्राइम 2 ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है.
Third party image reference
सैमसंग के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी लगी हुई है. फ़ोन को Exynos 7870 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है जो कम्पनी का खुद का बनाया हुआ चिपसेट है. ये फोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है जिसमें आप 256GB कैपेसिटी तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सेल का ही है. दोनों ही कैमरे का अपर्चर साइज़ f/1.9 है. इस फोन में बैटरी 3300mAh की लगी है. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में सेटअप किया हुआ है. डिवाईस का वजन 170 ग्राम है और थिकनेस 8.0mm है.


No comments