दोस्तों, आज हम आपको बताएँगे कि इंडिया में अभी कौन-कौन सी स्मार्टफोन कम्पनियां टॉप 5 केटेगरी में है. इंटरनेशनल डाटा कारपोरेशन यानी IDC के द...
दोस्तों, आज हम आपको बताएँगे कि इंडिया में अभी कौन-कौन सी स्मार्टफोन कम्पनियां टॉप 5 केटेगरी में है. इंटरनेशनल डाटा कारपोरेशन यानी IDC के द्वारा जारी किये गए लेटेस्ट 2018 के दूसरी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक जो पांच टॉप स्मार्टफोन ब्रांड हैं, उनका स्मार्टफोन मार्केट में 79% योगदान है. और ये भारत में 20 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट शिप करते हैं. तो चलिए अब आपको पांचो बड़ी कम्पनियों के बारे में बताते हैं.
- शाओमी (Xiaomi)
Third party image reference
सबसे टॉप पोजीशन पर है चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी. इस साल की दूसरी तिमाही में शाओमी ने 29.7% मार्केट शेयर हासिल किया और 10 मिलियन हैंडसेट इसमें अप्रैल, मई और जून के महीने में सेल किया. इस तरह शाओमी भारतीय बाजारों में अब काफी तेजी से पकड़ बना रही है.
2. सैमसंग ( Samsung)
Third party image reference
साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग स्मार्टफोन सेगमेंट में भारत में नंबर वन पोजीशन पर रहा करती थी. लेकिन चीनी कम्पनी शाओमी ने सैमसंग को कड़ी टक्कर दी और इसे दुसरे स्थान पर खिसका दिया. सैमसंग ने इस तिमाही में सिर्फ 23.9% मार्केट शेयर के साथ 8 मिलियन स्मार्टफोन शिप किया.
3. विवो (Vivo)
Third party image reference
तीसरे पोजीशन पर चीन की ही एक कम्पनी विवो है. ये कम्पनी अब पहले से काफी अच्छा प्रोग्रेस कर रही है. हाल ही में इसने विवो नेक्स नाम से एक प्रीमियम डिवाईस भी लॉन्च किया था. मार्केट शेयर की बात करें तो दूसरी तिमाही में इसने 4.2 मिलियन यूनिट्स बेचे और 12.6% मार्केट शेयर हासिल किया.
4. ओप्पो (Oppo)
Third party image reference
अगले स्थान यानी चौथे नंबर पर भी चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी ही है. ओप्पो इस समय इंडिया की चौथी सबसे बड़ी मोबाइल फोन कम्पनी है. इसने भी कुछ दिनों पहले एक काफी महंगा फोन ओप्पो फाइंड X नाम से लॉन्च किया था और इसकी खूब तारीफ भी हुई थी. ओप्पो ने 2.5 मिलियन स्मार्टफोन अप्रैल से जून महीने तक बेचा. इसका मार्केट शेयर 7.6% रहा.
5. Transsion
Third party image reference
इस स्मार्टफोन कम्पनी के बारे में अपने शायद नहीं सुना होगा. अगर सुना भी होगा तो इसके बारे में कुछ खास पता नही होगा. ये Transsion कम्पनी भी चीन की ही है. इसने भारत में अपने आपको 5वां सबसे बड़ा स्मार्टफोन कम्पनी साबित किया. इसने 2018 की दूसरी तिमाही में करीब 1.7 मिलियन हैंडसेट सेल किया और मार्केट शेयर 5% हासिल किया. यह कम्पनी टेक्नो, इन्फिनिक्स जैसे ब्रांड नेम से अपने फोन लॉन्च करती है.
Third party image reference
इस तरह से देखें तो लगभग पूरी तरह से भारत में चीनी स्मार्टफोन कम्पनियों का ही बोल-बाला है. टॉप 5 में चार कम्पनियां चीन की है और एक साउथ कोरिया की सैमसंग है. भारत की स्मार्टफोन कम्पनियां का तो अब नाम भी सुनने की विरले ही मिलते हैं.


No comments