Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो के पास हैं 52 रु से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान, जानिए और चुनिए अपना बेस्ट प्लान !

दोस्तों, आज हम आपको रिलायंस जियो के सबसे कम कीमत से लेकर सबसे महंगे प्लान्स के बारे में पूरे विस्तार से बताएँगे, कि किस प्लान में कितना इन...

दोस्तों, आज हम आपको रिलायंस जियो के सबसे कम कीमत से लेकर सबसे महंगे प्लान्स के बारे में पूरे विस्तार से बताएँगे, कि किस प्लान में कितना इन्टरनेट डेटा मिलता है, कितने SMS फ्री मिलते हैं आदि. ये सारे प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं और किसी भी स्मार्टफोन में यूज किया जा सकता है. तो चलिए बिना टाइम बर्बाद किये आपको सभी प्लान के बारे में डिटेल में बता देते हैं.

Third party image reference
प्लान- 52 रूपये
इस प्लान से रिचार्ज करने पर आपको 7 दिनों की वैधता मिलेगी. प्रतिदिन 0.15GB हाई-स्पीड देता इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा. मेसेज भेजने के लिए एक बार ही कुल 70 SMS दे दिए जायेंगे जिसे आपको 7 दिनों में यूज करना होगा. इसके अलावा जियो की बाकी सभी सर्विसेज जैसे जियो-टीवी, कॉलर ट्यून आदि मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्लान- 98 रूपये
जियो के इस पैक में आपको टोटल एकबार में ही 2GB इन्टरनेट डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलता ह. इस पैक की वैधता 28 दिनों तक रहती है. मैसेजिंग के लिए कुल 300 SMS दिया जाता है. और जियो की अन्य सभी सेवाएं बिलकुल फ्री यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
प्लान- 149 रूपये
जियो का ये वाला प्लान इन्टरनेट यूज करने और कॉलिंग करने वालों के लिए बेस्ट है. इस पैक की वैलिडिटी पुरे 28 दिनों की है और हर रोज 1.5GB हाई स्पीड 4G इन्टरनेट उपयोग करने के लिए मिलता है. इसमें आपको 100 SMS प्रतिदिन मिलेगा.
प्लान- 299 रूपये
जियो के इस प्लान में आपको हर रोज 3GB हाई स्पीड इन्टरनेट डेटा मिलेगा. 299 रूपये के प्लान में डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और विडियो कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है. पूरे देश भर में कहीं भी, कभी भी आप जितना चाहें बात कर सकते हैं.

Third party image reference
जियो के इस प्रीपेड प्लान में इन्टरनेट डेटा और कॉलिंग के अलावा हर रोज 100 SMS भी मिलता है. इतना ही नहीं रिलायंस जियो बाकी सभी प्लान्स की तरह इस प्लान में भी अपनी सभी जियो ऐप्स जैसे जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो म्यूजिक आदि बिलकुल मुफ्त इस्तेमाल करने देता है. साथ ही जियो की कॉलर ट्यून सर्विस भी फ्री में यूज करने है. इस 299 रूपये के प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

Third party image reference
प्लान- 349 रूपये
349 रु वाले इस प्लान में आप डेली 1.5GB डेटा का मजा ले पाएंगे. इस पैक की वैधता 70 दिनों तक रहेगी, मेसेज भेजने के लिए आपको हर रोज 100 SMS दिया जायेगा. कॉल्स वगैरह तो बिलकुल मुफ्त है तो इन सबके बारे में कुछ बोलने की आवश्यकता ही नहीं है.
प्लान- 399 रूपये
जियो ग्राहकों का ये प्लान सबसे ज्यादा पसंद आता है. इस 399 रूपये के प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 1.5GB डेटा मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और विडियो कॉलिंग भी करने के लिए मिलता है. इस प्लान में डेली 100 टेक्स्ट SMS भी भेजने के लिए दिया जाता है. सबसे खास बात इसकी वैलिडिटी पूरे 84 दिनों तक रहती है.

Third party image reference
प्लान- 449 रूपये
डेली डेटा प्लान में सबसे लम्बी वैलिडिटी वाला यही 449 रूपये का प्लान है. जी हाँ, इस प्लान में सबसे ज्यादा 91 दिनों की वैधता दी जाती है. इस प्लान के बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें हर रोज 1.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. और बाकी सबकुछ जैसे कॉलिंग और जियो की सभी ऐप सर्विस मुफ्त यूज कर सकते हैं. साथ में 100 SMS तो डेली मिलता ही है.
प्लान- 509 रूपये
जियो के इस प्लान में आपको हर रोज 4GB हाई स्पीड इन्टरनेट डेटा मिलेगा. इसके अलावा जियो पास कोई और 4GB डेटा प्लान है ही नहीं. इस 509 रूपये के प्लान में डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और विडियो कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है. पूरे देश भर में कहीं भी, कभी भी आप जितना चाहें बात कर सकते हैं.

Third party image reference
जियो के इस प्रीपेड प्लान में इन्टरनेट डेटा और कॉलिंग के अलावा हर रोज 100 SMS भी मिलता है. इतना ही नहीं रिलायंस जियो बाकी सभी प्लान्स की तरह इस प्लान में भी अपनी सभी जियो ऐप्स जैसे जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो म्यूजिक आदि बिलकुल मुफ्त इस्तेमाल करने देता है. साथ ही जियो की कॉलर ट्यून सर्विस भी फ्री में यूज करने है. इस 509 रूपये के प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
प्लान- 999 रूपये
जियो के इस प्लान में आपको एक बार में ही कुल 60GB डेटा दे दिया जाता है. जिसकी वैधता पूरे 90 दिनों की होगी. इसे आप चाहें तो एक दिन में भी ख़त्म कर सकते हैं यह 90 दिन चला सकते हैं. ये आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं.

Third party image reference
प्लान- 1999 रूपये
यह प्लान भी पिछले वाले प्लान जैसा ही है, इस पैक में टोटल 125GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए एक बार में ही दे दिया जायेगा. इस प्लान और डेटा की वैधता पुरे 6 महीने यानी 180 दिनों तक रहेगी. और बाकी सबकुछ तो मुफ्त ही मिलता है तो उसके बारे में कुछ बताएं की जरुरत नहीं है.
प्लान- 4999 रूपये
इस प्लान की बात करें तो ये भी पिछले दो प्लान्स के जैसा ही है. जियो इस प्लान में आपको कुल 350GB डेटा रिचार्ज करते के साथ ही दे देगा जिसे आप 360 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं. मतलब इसकी वैधता 360 दिनों तक रहेगी.

Third party image reference
प्लान- 9999 रूपये
सबसे अंतिम और सबसे महंगा प्लान जियो का यही 9,999 रूपये का है. इस प्लान के अंतर्गत पुरे 360 की वैधता के साथ टोटल 750GB हाई स्पीड डेटा यूज करने के लिए दिया जाता है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और डेली 100 SMS मिलता है.
दोस्तों पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाईक करने के साथ अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी अपने बेस्ट प्लान चुन सकें

No comments

Latest Articles