Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी का फ्लैगशिप फोन Mi 8 इंडिया में जल्द हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

Third party image reference जी हां दोस्तों, अभी-अभी मिली ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 8 को इंडियन मार्केट ...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, अभी-अभी मिली ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 8 को इंडियन मार्केट में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है. ये खबर तब आयी है जब कम्पनी अपने सब-ब्रांड Poco का डेब्यू फोन लॉन्च करने वाली है. 91मोबाइल्स से मिली रिपोर्ट के अनुसार शाओमी आखिरकार मी 8 को भारत में लाने वाली है. आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन चीन में मई 2018 में लॉन्च हो चूका है.

Third party image reference
शाओमी मी 8 के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 18.7:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ मिलता है. इस फोन का बॉडी मेटल और ग्लास से बना है. यह डिवाईस ऑलवेज ऑन डिस्प्ले भी सपोर्ट करता है जो प्रायः सैमसंग के गैलेक्सी एस और नोट सीरीज फोन में देखने को मिलता है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन दो तरह के रैम वेरिएंट में आता है. पहला 6GB रैम के साथ जिसमें 64GB, 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. दूसरा 8GB रैम वेरिएंट अभी हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ है. इसमें 128GB की स्टोरेज मिलती है. भारत में कौन सा वेरिएंट लॉन्च होगा, इसके बारे में कोई खबर नही मिली है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP+12MP का डबल रियर कैमरा है और फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में बैटरी 3400mAh की है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles