Third party image reference दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि आईडिया सेलुलर और वोडाफोन इंडिया का विलय जल्द ही होने वाला है, यानी ...
Third party image reference
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि आईडिया सेलुलर और वोडाफोन इंडिया का विलय जल्द ही होने वाला है, यानी ये दोनों मिलकर एक ही कम्पनी रह जाएगी. इस मर्जर से पहले आईडिया अपने प्रतिद्वंदी ऑपरेटर एयरटेल को टक्कर देने के लिए एक से एक प्लान लॉन्च कर रही है. और फिर से आज आईडिया ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 295 रूपये है. जाहिर सी बात है कम्पनी ने ये प्लान एयरटेल के 299 रु प्लान से कम्पीट करने के लिए पेश किया है.
आईडिया प्लान- 295 रूपये
Third party image reference
आईडिया सेलुलर के इस 295 रूपये के प्लान में पूरे 42 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. और इस पैक में वॉईस कॉलिंग, इन्टरनेट डेटा और SMS बेनेफिट्स भी मिलेगा. इस प्रीपेड प्लान में आईडिया के प्रीपेड ग्राहकों को 5GB डेटा दिया जायेगा जिसे 2G/3G/4G किसी भी नेटवर्क पर यूज किया जा सकता है.
वॉईस कॉलिंग अनलिमिटेड दी गयी है लेकिन FUP लिमिट के साथ, यानी कि आप डेली 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट से ज्यादा फ्री कॉल नहीं कर सकते. हालाँकि इतने मिनट की कॉल लोकल, एसटीडी और रोमिंग में भी की जा सकती है. इस प्लान में 100 SMS भी रोज मिलेगा.
Third party image reference
एयरटेल के प्लान 299 रु की बात करें तो एयरटेल इस प्रीपेड प्लान में अपने यूजर्स को सिर्फ वॉईस कॉलिंग की सुविधा देता है, परन्तु इस कम्पनी ने कॉलिंग में कोई FUP लिमिट नहीं लगायी है. इसका मतलब बिलकुल असीमित कॉल की जा सकती है. एयरटेल इस प्लान में इन्टरनेट डेटा नहीं देता है. प्लान की वैलिडिटी 45 दिन होती है.


No comments