दोस्तों, अगर आपको बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पसंद हैं तो आज हम आपके लिए 6 इंच डिस्प्ले वाले दो बेहतरीन स्मार्टफोन चुनकर लाये हैं. इन दो...
दोस्तों, अगर आपको बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पसंद हैं तो आज हम आपके लिए 6 इंच डिस्प्ले वाले दो बेहतरीन स्मार्टफोन चुनकर लाये हैं. इन दोनों फोन्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. बिल्ट क्वालिटी बढ़िया है और परफॉरमेंस भी लाजवाब है. ये फोन 4GB की रैम से भी लैस और सबसे बड़ी बात इनकी कीमत भी काफी कम है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी का ये फोन 5.99 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है. इसका डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में है जिससे कम बेजेल देखने को मिलते हैं. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. यह स्मार्टफोन भी आपको 4GB रैम के साथ मिल जायेगा. फोन में इंटरनल मेमोरी 64GB मिल जाएगी.
Third party image reference
कैमरा की बात करें तो रेडमी नोट 5 में 12MP का रियर कैमरा फेज डिटेक्शन और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. फ्रंट साइड में 5MP का सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. यह फोन एंड्राइड nougat पर चलता है और इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है.
ओप्पो Realme 1
Third party image reference
ओप्पो के सब ब्रांड रियलमी का ये स्मार्टफोन 6 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ मिलता है. इस फोन को मीडियाटेक Helio P60 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिल जाता है.
रियलमी 1 में 13MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें 3410mAh की बैटरी लगी है.


No comments