दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि इस समय शाओमी का सबसे पॉपुलर फोन रेडमी नोट 5 प्रो है. यह स्मार्टफोन 15,000 रूपये के अन्दर मिलने वाला सबसे ब...
दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि इस समय शाओमी का सबसे पॉपुलर फोन रेडमी नोट 5 प्रो है. यह स्मार्टफोन 15,000 रूपये के अन्दर मिलने वाला सबसे बेस्ट फोन है. अगर आप भी इस फोन को यूज करते है या इसे खरीदने वाले हैं तो जरुर आप अपने स्मार्टफोन के लिए कोई बढ़िया सा बैक कवर लेंगे.
Third party image reference
हालाँकि रेडमी नोट 5 प्रो के डिब्बे में एक कवर कम्पनी फ्री में देती है लेकिन उसकी क्वालिटी अच्छी नही है और फोन में वो ढीला-ढाला ही रहता है. अगर आप इस कवर को यूज करते हैं तो ढीला होने के कारण आपका फोन कभी भी कवर से निकलकर गिर सकता है. इसलिए आज हम जो आपको 5 बैक कवर की जानकारी देने जा रहे हैं वो कम कीमत की होने के साथ कभी अच्छे भी हैं. तो चलिए आपको फटाफट इन कवर्स की जानकारी दे देते हैं.
1.शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो Hard Case
Third party image reference
आपके प्यारे रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने खुद एक स्पेशल हार्ड केस बनाया है. ये हार्ड बैक कवर आपके फोन को गिरने पर भी नुकसान नहीं होने देगा और खरोच से भी बचाएगा. इस बैक कवर को आप शाओमी के ऑफिसियल वेबसाइट या मी ऐप से खरीद सकते हैं. इस कवर को ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध किया गया है. यह बैक कवर काफी स्मूथ हैं और ये आपके हाँथ में अच्छे से ग्रिप करेगा. इसकी कीमत मात्र 349 रूपये है.
2. रेडमी नोट 5 प्रो Superhero बैक कवर
Third party image reference
अगर आप बैटमैन के फैन हैं तो आपको ये बैटमैन प्रिंट वाला बैक कवर पसंद आ सकता है. ये कवर आपके रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन को ऑल-राउंड प्रोटेक्ट करता है. यह फोन के किनारे में काफी अच्छे से फिट बैठता है. इस बैक कवर से आपका फोन सालों तक सुरक्षित और नया का नया ही रहेगा. सुपर हीरो का ये कवर अमेज़न पर मिलता है. और इसकी कीमत सिर्फ 399 रूपये है.
3. रेडमी नोट 5 प्रो Jkobi ट्रांसपेरेंट Case
Third party image reference
कुछ स्मार्टफोन यूजर्स को ट्रांसपेरेंट बैक कवर अच्छा लगता है. अगर आप उनलोगों में से हैं तो आपको Jkobi का ये ट्रांसपेरेंट केस कवर अपने रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन के लिए लेना चाहिए. ये बैक कवर हमेशा पारदर्शी रहेगा. इसमें पीलापन आने के चांसेज भी कम होते हैं क्योंकि ये अच्छे मटेरियल से बनाया जाता है. ये केस सॉफ्ट क्रिस्टल क्लियर सिलिकॉन मटेरियल से बनाया जाता है. इसकी कीमत तो सिर्फ 149 रूपये है. इसे भी आप अमेज़न से खरीद सकते हैं.
4. नोट 5 प्रो 360 डिग्री Anti-slip कवर
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लिए ये एक शानदार बैक कवर है. ये कवर आपके फोन को 360 डिग्री प्रोटेक्शन प्रदान करता है और इसका लुक भी जबरदस्त लगता है. इससे फोन का लुक पूरी तरह बदल जाता है. यह कवर फ्रंट में ऊपर और नीचे के बेजेल्स को भी ढक लेता है, इससे होता ये है कि अगर आपका फोन डिस्प्ले की तरफ से जमीन पर गिरता है तो ये कुछ हद तक स्क्रीन की भी सुरक्षा करता है. इस बैक कवर को 449 रूपये में कहीं भी खरीद सकते हैं.
5. रेडमी नोट 5 प्रो Hybrid Armor Case
Third party image reference
यह एक हाइब्रिड केस कवर है और ये उनके लिए है जो अपने फोन के लिए बहुत ज्यादा प्रोटेक्शन चाहते हैं. इस बैक कवर डुअल लेयर प्रोटेक्शन के साथ आता है. इस कवर को आप अपने रेडमी नोट 5 प्रो डिवाईस में लगा लेते हैं तो आपको अपने फोन के गिरने की भी टेंशन नहीं होगी क्योंकि ये कवर बड़े-बड़े झटके झेलकर फोन को सुरक्षित रखता है. इस कवर की एक और खासियत ये है कि इसमें बिल्ट इन फोन स्टैंड दिया गया है जिसे आप कहीं भी लगाकर विडियो और फिल्म देखने का आनंद ले सकें. इस बैक कवर की कीमत 375 रूपये है.


No comments