Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो F9 प्रो इंडिया में 25MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च !

Third party image reference चीनी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने आज इंडिया में अपना oppo F9 फोन लॉन्च कर दिया है. ये नया स्मार्टफोन कम्...


Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने आज इंडिया में अपना oppo F9 फोन लॉन्च कर दिया है. ये नया स्मार्टफोन कम्पनी के खुद के फ़ास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी VOOC के साथ आया है. इस फोन की खासियत ये है कि इसकी बैटरी महज 30 मिनट में 75% चार्ज हो जाता है. ओप्पो का ये नया स्मार्टफोन लाल, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में मिलेगा.

Third party image reference
ओप्पो ने इस स्मार्टफोन की कीमत 23,990 रूपये रखी है. ओप्पो F9 प्रो के साथ कम्पनी ने इसका लोवेस्ट वेरिएंट ओप्पो F9 भी इंडियन मार्केट में पेश किया है जिसकी कीमत 19,990 रूपये रखी गयी है. ये दोनों ही स्मार्टफोन 31 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेंगे, वैसे आज से ही इस फोन की प्री-बुकिंग स्टार्ट हो चुकी है. ये फोन पेटीएम मॉल, अमेज़न और फ्लिप्कार्ट जैसी ऑनलाइन साईट से भी ख़रीदा जा सकेगा.

Third party image reference

ओप्पो F9 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6.3 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो और V शेप्ड नौच के साथ आता है. यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और साथ ही इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है जिसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड उपयोग कर पाएंगे.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. फोन में रैम 6GB की दी गयी है और इंटरनल स्टोरेज 64GB की मिलती है. ओप्पो F9 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में सेटअप किया गया है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस हैंडसेट में आपको 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलता है. वहीँ फ्रंट में ओप्पो ने 25MP का शानदार सेल्फी शूटर कैमरा दिया है. फ्रंट कैमरा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन, HDR मोड और पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है. इस फोन में बैटरी 3500mAh की दी गयी है.
दोस्तों, कैसा लगा आपको ओप्पो का ये नया स्मार्टफोन !

No comments

Latest Articles