Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Nokia 6.1 Plus: डुअल रियर कैमरा और Notch डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

दोस्तों, आखिरकार आज एचएमडी ग्लोबल ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया. यह नोकिया ब्रांड का पहला ...

Image result for nokia 6.1 plusदोस्तों, आखिरकार आज एचएमडी ग्लोबल ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया. यह नोकिया ब्रांड का पहला फोन लॉन्च हुआ है जिसमें नौच डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है. यह फोन चीन में नोकिया X6 नाम से मई में ही लॉन्च हो गया था और तब से इस फोन का भारतीय नोकिया फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इंडिया में नोकिया 6.1 प्लस को 15.999 रूपये में पेश किया गया है. और ये फोन फ्लिप्कार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर्स पर 30 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. फोन की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो जाएगी.

Third party image reference
नोकिया 6.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और यह एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसपे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिलती है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगाने की सुविधा है. 400GB कैपेसिटी तक का माइक्रो एसडी सपोर्टेड है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस नोकिया 6.1 प्लस में 16MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा डुअल टोन LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इस डिवाईस के फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया है. फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में है और बैटरी 3060mAh की दी गयी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles