Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6GB रैम के साथ Moto P30 लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत !

Third party image reference दोस्तों, सभी लीक्स और रयूमर्स के बाद आज लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने अपना Moto P30 मिड रेंज ...


Third party image reference
दोस्तों, सभी लीक्स और रयूमर्स के बाद आज लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने अपना Moto P30 मिड रेंज स्मार्टफोन ऑफिशियली चीन में लॉन्च कर दिया है. इस फोन के key हाईलाइट्स हैं आईफोन X के जैसा नौच डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और ग्लास बैक डिज़ाइन. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.0 के साथ आया है लेकिन कम्पनी ने कहा है कि इस फोन के साथ अन्य फोन्स को भी एंड्राइड Pie 9 का अपडेट इसी साल मिल जायेगा.

Third party image reference
मोटो P30 का स्पेसिफिकेशन-
मोटोरोला का ये स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड ओरियो 8.0 पर आधारित ZUI 4.0 पर काम करता है. इस फोन में 6.2 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18.7:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ दिया गया है. यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है.

Third party image reference
मोटो P30 के रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको दो तरह का स्टोरेज मिलेगा और रैम दोनों वेरिएंट में बराबर है. पहले वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है और दुसरे में 6GB रैम के साथ 128GB की इनबिल्ट मेमोरी दी गयी है. इसके बावजूद आप इस फोन में 256GB तक एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं.

Third party image reference
फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो मोटो के इस हैंडसेट में 16MP और 5MP का डबल रियर कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ मिलता है. सेल्फी लेने और विडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 12MP का सिंगल कैमरा दिया गया है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की लगी है. इसका फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में मौजूद है और ये यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आया है. मोटो P30 का वजन 170 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.69mm है.

Third party image reference
मोटो P30 की कीमत और उपलब्धता-
मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट जिसमें 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है, उसकी कीमत चीन में CNY 2,099 रखी है यानी लगभग 21,400 रूपये. इसका दूसरा वेरिएंट जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है, उसे CNY 2,499 यानी करीब 25,400 रूपये में लॉन्च किया है.

Third party image reference
यह फोन बिक्री के लिए चीन में 15 सितम्बर से उपलब्ध होगा. ये ब्लैक, ब्लू और सफ़ेद कलर में मिलेगा. कम्पनी ने साफ़ कर दिया है कि ये सिर्फ चीन के लिए बनाया गया है, इसलिए इंडिया या अन्य किसी मार्केट में ये फोन लॉन्च नहीं किया जायेगा.

No comments

Latest Articles