Third party image reference चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी कूलपैड ने आज इंडिया में अपना एक बजट स्मार्टफोन Mega 5A लॉन्च किया. यह फोन एक्...
Third party image reference
चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी कूलपैड ने आज इंडिया में अपना एक बजट स्मार्टफोन Mega 5A लॉन्च किया. यह फोन एक्स्क्लुसिव्ली ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. और ये सिर्फ गोल्ड कलर में मिलेगा. इस फोन के key फीचर्स हैं 18:9 aspect रेश्यो का डिस्प्ले, फेस अनलॉक फीचर, डुअल रियर कैमरा और फुल मेटल बॉडी डिज़ाइन. मेगा 5A शाओमी के बजट फोन रेडमी 5A को कड़ी टक्कर दे सकता है.
कूलपैड मेगा 5A का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन आउट-ऑफ़-दबॉक्स एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.47 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है.
इस फोन को Spreadtrum SC9850K क्वैड कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जो कि 1.3GHz पर क्लॉकड है. फ़ोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो मेगा 5A में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इसके अलावा इसमें 128GB कैपेसिटी का माइक्रो एसडी भी यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस बजट स्मार्टफोन में आपको 8MP और 0.3MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप f/2.0 अपर्चर, PDAF और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. डिवाईस के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरे को फेस अनलॉक के लिए यूज किया जा सकता है.
इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो फोन के रियर पैनल में सेटअप है. इस स्मार्टफोन का वजन 148 ग्राम है और मोटाई 8.9mm है. कूलपैड मेगा 5A में 2500mAh की बैटरी दी गयी है.
स्मार्टफोन की कीमत-
Third party image reference
कूलपैड मेगा 5A की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत इंडिया में 6,999 रूपये रखी गई है. जैसे कि मैंने आपको पहले ही बता दिया कि ये फोन सिर्फ गोल्ड कलर में मिलेगा. इस फोन को आठ ऑफलाइन मार्केट में बेचा जायेगा, जिसमें आंध्रप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल है.


No comments