Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

डुअल कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ Vivo Y97 हुआ लॉन्च !

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज एक और स्मार्टफोन अपने देश चीन में लॉन्च कर दिया...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज एक और स्मार्टफोन अपने देश चीन में लॉन्च कर दिया है. अभी हाल ही में कम्पनी ने विवो X23 पेश किया था और अब फिर से विवो Y97 नाम से एक और फोन पेश कर दिया है. यह फोन भी वाटरड्राप नौच के साथ आया है. इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप, बड़ी डिस्प्ले, बिग स्टोरेज स्पेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के भी दिया गया है.

Third party image reference
विवो Y97 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत CNY 1,998 रखी गयी है जो लगभग 21,100 रूपये के आसपास होती है. यह फोन नाईट ब्लैक, पिंक और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा. विवो का ये फोन सेल के लिए उपलब्ध भी हो चुका है और इसे कम्पनी ने ऑफिसियल वेबसाइट से लिया जा सकता है. इंडिया और अन्य मार्केट में इस फोन की लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं दी गयी है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन6.3 इंच की फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले के साथ है. यह फोन मीडियाटेक हिलियो P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है. इस फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इसके बावजूद इसमें 256GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए विवो Y97 में 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है, सेकेंडरी कैमरा डेप्थ सेंसिंग के काम आएगा. फ्रंट कैमरे की बात करें तो फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. इस फोन में आपको डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है. फोन में बैटरी3315mAh की लगायी गयी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles