Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों आपने सही सुना, साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी J...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों आपने सही सुना, साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी J4 का अपग्रेडेड वर्जन Galaxy J6 Plus और Galaxy J4 Plus लॉन्च करने वाली है. क्योंकि इन दोनों ही स्मार्टफोन पर काम चल रहा है. दोनों ही डिवाईस को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है और कभी भी ये फोन मार्केट में दस्तक दे सकते हैं.
Third party image reference
सैमसंग के आने वाले इन दो फोन्स के नाम को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन है. एक रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी J6 प्लस को कुछ मार्केट्स में गैलेक्सी J6 प्राइम नाम से लॉन्च किया जायेगा और गैलेक्सी J4 प्लस को J4 प्राइम नाम से, हालाँकि इंडिया में ये स्मार्टफोन Plus नाम से ही लॉन्च होने की उम्मीद है. वैसे जो भी नाम से लॉन्च हो क्या फर्क पड़ता है, फोन दमदार होना चाहिए. नाम में क्या रखा है.
Third party image reference
सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स के कुछ खास स्पेक्स या फीचर तो अभी पता नहीं चली है. लेकिन पिछले लीक्स कि माने तो गैलेक्सी J6 प्लस में 18:9 aspect रेश्यो का डिस्प्ले एचडी+ रिजोल्युसन में होगा, डिस्प्ले साइज़ के बारे में कुछ नहीं कहा गया है. प्रोसेसर की बात करें तो इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर चिपसेट से पॉवर किया जा सकता है. यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ भी आ सकता है. गैलेक्सी J6 प्लस एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलेगा.
Third party image reference

No comments