Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि हम और आप सब जानते हैं कि रिलायंस जियो ने अपनी सर्विस के 2 साल पूरे कर लिए...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि हम और आप सब जानते हैं कि रिलायंस जियो ने अपनी सर्विस के 2 साल पूरे कर लिए हैं. जियो के के दूसरी सालगिरह पर अम्बानी जी ने अपने सभी ग्राहकों को मुफ्त में 16GB इन्टरनेट डेटा दिया और एक ऑफर डेयरी मिल्क चॉकलेट पर भी दिया था, जिसमें 5 रु का चॉकलेट खाने पर 1GB फ्री डेटा मिलता है. आज फिर से जियो ने एक जबरदस्त ऑफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है. ये ऑफर कम्पनी ने फोनपे ऐप के साथ पार्टनरशिप करके लायी है. तो चलिए विस्तार से जानते हैं क्या है ऑफर.
Third party image reference
रिलायंस जियो ने ये ऑफर भी अपने 2 साल पूरे होने की ख़ुशी में ही दिया है. ये ऑफर रिचार्ज से सम्बंधित है. इस ऑफर के अंतर्गत जो भी ग्राहक My Jio ऐप से 300 रूपये से ऊपर के किसी भी प्लान से रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 50 रु का डिस्काउंट वाउचर माय जियो ऐप में मिलेगा और 50 रु का कैशबैक मनी फ़ोनपे वॉलेट में दिया जायेगा. ध्यान रहे कि रिचार्ज का पेमेंट आप फोनपे UPI से ही करें तभी आपको कैशबैक का लाभ मिलेगा. और अगर आप 399 रु का प्लान लेते हैं तो ये प्लान आपको 100 रु कैशबैक के साथ एफ्फेक्टिवेली सिर्फ 299 रूपये का पड़ेगा.
Third party image reference
आपको बता दें कि रिलायंस जियो का 300 रूपये से ऊपर का सबसे सस्ता प्लान 349 रूपये का है, आप इस प्लान से रिचार्ज करके भी 100 रु का कैशबैक पा सकते हैं. लेकिन मेरे ख्याल से आप 399 रु वाला प्लान से रिचार्ज करें क्योंकि ये प्लान आपको उस प्लान से सस्ता पड़ेगा. इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेटा रोज और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलता है.
Third party image reference
अगर आपका कोई प्लान पहले से चल रहा है तो कोई प्रॉब्लम नहीं, यह प्लान जो आप डालेंगे वो पेंडिंग में चला जायेगा और पुराना प्लान एक्सपायर होने पर ही ये चालू होगा. इसलिए जल्दी से जल्द इस ऑफर का लाभ उठा लें क्योंकि ये ऑफर सिर्फ 21 सितम्बर तक ही वैलिड है और सिर्फ एकबार ही इसका लाभ उठाया जा सकता है.
Third party image reference

No comments