Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6GB रैम, 12MP+13MP रियर कैमरा और 4350mAh बैटरी से लैस है ये शानदार फोन ! कीमत है 15,999 रु

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, आज हम जिस स्मार्टफोन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो न शाओमी का कोई रेडमी फो...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, आज हम जिस स्मार्टफोन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो न शाओमी का कोई रेडमी फोन है और न ही सैमसंग का कोई गैलेक्सी स्मार्टफोन, वैसे सैमसंग का तो इस कीमत में कोई फोन हो ही नहीं सकता है. क्योंकि 6GB रैम, 12MP+13MP का रियर कैमरा के साथ 4 हजार mAh से भी ज्यादा की बैटरी वाला सैमसंग का फोन कम से कम 25 हजार रूपये में आता है. ये सभी दमदार फीचर्स आपको मात्र 15,999 रूपये में इन्फिनिक्स के Infinix Zero 5 स्मार्टफोन में मिलता है. यह फोन पिछले साल नवम्बर में लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत 2 हजार रूपये ज्यादा थी.

Third party image reference
इस फोन को आप फ्लिप्कार्ट पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इन्फिनिक्स जीरो 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इसमें आपको5.98 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले कर्व्ड कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ मिलता है. इस फोन को मेटल से बनाया गया है और काफी प्रीमियम लुक लगता है. यह फोन आपको गोल्ड, रेड और ब्लैक कलर में मिलता है. इस फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है और इस फोन को मीडियाटेक MT6757 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. इन्फिनिक्स Zero 5 में आपको 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. वैसे इसमें आप 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन में बैटरी4350mAh की है और ये फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो ये इन्फिनिक्स का फोन 12MP और 13MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. दोनों ही कैमरे का अपर्चर साइज़ f/2.0 है और ये वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. डुअल कैमरा सेटअप की वजह से आप बेहतरीन फोटो और विडियो शूट कर सकते हैं. वहीँ फ्रंट साइड में 16MP का शानदार सेल्फी कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles