Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, साल 2018 का आईफोन लॉन्च हो गया है. इसबार तीन-तीन iPhone मार्केट में उतारे ...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, साल 2018 का आईफोन लॉन्च हो गया है. इसबार तीन-तीन iPhone मार्केट में उतारे गए हैं. एप्पल ने कैलिफ़ोर्निया में एक इवेंट में iPhone Xs, आईफोन Xs Max और iPhone Xr लॉन्च किया. तीनों ही डिवाईस में आईफोन X की तरह नौच डिस्प्ले दिया गया है. इन फोन्स में एज-टू-एज डिस्प्ले और ग्लास फिनिश दी गयी है. इसबार आईफोन गोल्ड कलर वेरिएंट में भी लाया गया है.
Third party image reference
एप्पल आईफोन Xs और Xs मैक्स में सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है. इन दोनों फोन्स के डिस्प्ले साइज़ की बात करें तो iPhone Xs में आपको 5.8 इंच का डिस्प्ले 2436x1125 पिक्सल रिजोल्युसन में मिलता है वहीँ आईफोन Xs Max में सबसे बड़ी 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही फोन में स्टेनलेस स्टील का फ्रेम लगा है. नए गोल्ड कलर के अलावा ये आईफोन सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में भी मिलेंगे.
Third party image reference
आईफोन Xs और Xs मैक्स को A12 Bionic चिपसेट से लैस किया गया है जो महज 7nm पर बना प्रोसेसर है. मोबाइल फोन इंडस्ट्री में ये पहला प्रोसेसर है जो 7nm पर बना है. कैमरा की बात करें तो इन दोनों ही फोन्स में 12MP और 12MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो डुअल OIS के साथ है और स्मार्ट HDR, पोर्ट्रेट मोड, डेप्थ कण्ट्रोल फीचर्स के साथ आता है. फोन के फ्रंट में 7MP का सेल्फी कैमरा है जिसे फेस अनलॉक फीचर के साथ सेटअप किया गया है.
Third party image reference
आईफोन Xr की बात करें तो यह एप्पल का इस वर्ष लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता आईफोन है. इस डिवाईस में 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. एप्पल इस डिस्प्ले को लिक्विड ओलेड डिस्प्ले कहता है. वैसे नौच तो इसके डिस्प्ले में भी दिया गया है. यह आईफोन सफ़ेद, काला, ब्लू, कोरल और पीला कलर में मिलेगा. इस फोन को भी A12 बायोनिक चिपसेट से पॉवर किया गया है. इस आईफोन XR में 12MP का सिंगल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है.
Third party image reference
इन तीनों आईफोन की कीमत की बात करें तो सबसे सस्ता जो आईफोन Xr है उसकी कीमत $749 से शुरू होती है. वहीँ आईफोन Xs की स्टार्टिंग प्राइस $999 है और आईफोन Xs मैक्स की $1099 है शुरूआती कीमत. इंडियन प्राइस की बात करें तो यहाँ आईफोन Xr का 64GB वेरिएंट 76,900 रूपये में मिलेगा जबकि आईफोन Xs और Xs मैक्स क्रमशः 99,900 रु और 1,09,900 रूपये की कीमत में मिलेगा.


No comments