Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो का ये फोन आया लोगों को खूब पसंद, एक लाख से भी अधिक प्री-आर्डर मिले सिर्फ 5 दिनों में

Teknikal Raman:  दोस्तों, आपको शायद याद होगा विवो ने कुछ दिनों पहले एक मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था जिसमें डिस्...

Teknikal Raman: दोस्तों, आपको शायद याद होगा विवो ने कुछ दिनों पहले एक मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था जिसमें डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया गया था. जी हां आपने सही समझा, वो फोन विवो V11 प्रो था.

Third party image reference
विवो के इसी फोन को लोगों ने काफी पसंद किया है. इस बात का पता चलता है इसके प्री-आर्डर से, कम्पनी ने बताया कि महज 5 दिनों के अन्दर ही इस फोन के 1 लाख से भी ज्यादा प्री-आर्डर मिल चुके हैं. विवो इंडिया के डायरेक्टर निपुण मर्या ने कहा कि इन सभी प्री-बुक हुए विवो V11 प्रो के हरेक यूनिट का 100 रूपये वो केरल फ्लड रिलीफ फण्ड में देंगे और इसके अलावा केरल के यूजर्स के द्वारा ख़रीदे गए इस फोन पर 50 रु और इस रिलीफ फण्ड में दे देंगे.

Third party image reference
विवो के इस फोन के फीचर्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है. इस फोन में 6.41 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. हालाँकि इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा है तो आप 256GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते है. विवो V11 प्रो में फिंगरप्रिंट स्कैनर तो डिस्प्ले के अन्दर ही सेटअप किया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा क्रमशः f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर साइज़ के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 25MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर और AI फीचर से लैस मिलता है. इस फोन में बैटरी 3400mAh की लगी है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. इस फोन की कीमत भारत में25,990 रूपये है और ये फ्लिप्कार्ट, अमेज़न सहित रिटेल स्टोर्स पर भी मिलता है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles