Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो का इस्तेमाल सिर्फ बात करने के लिए करते हैं ! तो ये है आपके लिए बेस्ट कॉलिंग प्लान !

Third party image reference Teknikal Raman:  क्या आप, आपके दोस्त या रिश्तेदार में से कोई जियो सिम का इस्तेमाल केवल कॉलिंग के लिए करते ह...


Third party image reference

Teknikal Raman: क्या आप, आपके दोस्त या रिश्तेदार में से कोई जियो सिम का इस्तेमाल केवल कॉलिंग के लिए करते हैं या फिर कभी कभार ही इन्टरनेट चलाते हैं, तो आप लोगों के लिए 399 रु, 498 रूपये आदि प्लान्स आपके लिए नुकसानदायक है क्योंकि ऐसे प्लान्स तो हर समय इन्टरनेट यूज करने वाले रिचार्ज करते हैं. इसलिए आज हम आपको जियो के उस प्रीपेड प्लान के बारे में बताएँगे जिससे आपको रिचार्ज करना चाहिए ताकि बेकार में डेटा बर्बाद न हो और पैसे की भी बचत हो जाए.


Third party image reference

बेस्ट कॉलिंग प्लान- 98 रूपये

रिलायंस जियो का यह प्लान स्मार्टफोन में यूज करने के लिए सबसे सस्ता प्लान है. इस प्लान में आप अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और विडियो कॉलिंग कर सकते हैं. इस 98 रूपये के प्लान में आपको थोड़ा-बहुत इन्टरनेट इस्तेमाल करने के लिए डेटा भी मिलता है.

Third party image reference
नेट यूज करने के लिए 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. इसके साथ ही टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए 300 SMS मिलता है. और इस प्लान में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसलिए अगर आप या आपके दोस्त स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और नेट कम चलाते हैं या चलाते ही नहीं है तो ये प्लान एकदम बेस्ट है.

सबसे बेस्ट कॉलिंग प्लान- 49 रूपये


Third party image reference
जी हां दोस्तों, सबसे बेस्ट कॉलिंग प्लान जियो का ये ही है लेकिन यह प्रीपेड प्लान स्मार्टफोन में काम नहीं करता है. ये 49 रूपये वाला प्लान सिर्फ और सिर्फ जियोफोन 1 और जियोफोन 2 में काम करता है और इन्हीं दो फीचर फोन में आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
अगर आपके आस-पड़ोस या अपने ही घर में कोई ऐसे लोग हैं जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए एकदम सस्ता प्लान चाहिए और फोन भी सस्ता वाला ही चाहिए तो उन्हें जियो फोन के साथ ये प्लान रिचार्ज करके दे सकते हैं. क्योंकि 50 रूपये से भी कम कीमत के इस प्लान में आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, 1GB इन्टरनेट डेटा और 50 SMS भी दिया जाता है. इसके साथ जियो की सभी ऐप सर्विस जैसे जियो' टीवी, जियो सिनेमा आदि का आनंद जियो फोन में भी मिलता है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles