Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी को पता चल ही गया होगा कि एप्पल ने कल ही अपना 2018 का आईफोन लॉन्च कर दिया ह...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी को पता चल ही गया होगा कि एप्पल ने कल ही अपना 2018 का आईफोन लॉन्च कर दिया है. इसबार कम्पनी ने तीन आईफोन लॉन्च किये हैं. इसलिए कम्पनी ने अपने पुराने आईफोन की कीमत को कम करने का फैसला लिया है ताकि जल्दी से जल्दी पुराने स्टॉक ख़त्म हो और लोग नए आईफोन को खरीदें. एप्पल ने पिछले साल के आईफोन 10, आईफोन 8, आईफोन 7 और आईफोन 6s सहित इनके प्लस वेरिएंट की कीमत काफी कम कर दी है.
आईफोन 10 की नई कीमत-
Third party image reference
सबसे पहले आईफोन 10 की नई कीमत की बात करें तो इस फोन का 64GB वेरिएंट अब 91,900 रूपये में मिलेगा जबकि इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,06,900 रूपये का हो गया है. कीमतों में गिरावट से पहले इनकी कीमत क्रमशः 95,390 रु और 1,08,930 रूपये थी.
आईफोन 8 की नई कीमत-
Third party image reference
अब आईफोन 8 की बात करें तो इसके 64GB स्टोरेज वेरिएंट में 8000 रूपये से भी अधिक की कटौती की गयी है, इस आईफोन 8 को अब सिर्फ 59,900 रूपये में ख़रीदा जा सकता है. इसका एक दूसरा वेरिएंट भी है जो 256GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है, उसकी कीमत पहले 81,500 रु थी लेकिन अब ये वेरिएंट सिर्फ 74,900 रूपये में मिल रहा है.
आईफोन 8 प्लस की नई कीमत-
Third party image reference
इसके अलावा आईफोन 8 प्लस की कीमत भी कम की गयी है. फैब्लेट टाइप के इस आईफोन के 64GB वेरिएंट की न्यू प्राइस अब 69,900 रूपये हो गयी है, जोकि पहले 77,560 रूपये थी. वहीँ इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट 6000 रूपये से भी अधिक की कटौती के बाद अब केवल 84,900 रूपये में मिलने लगा है.
आईफोन 7/ 7 प्लस की नई कीमत-
Third party image reference
अब एप्पल के इस आईफोन 7 की बात करें तो इसका 32GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र 39,900 रूपये का हो गया है. और 128GB वेरिएंट की नई कीमत 49,900 रूपये हो गयी है. पहले इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 52,370 रूपये और 61,560 रूपये हुआ करती थी. इसी तरह आईफोन 7 प्लस की कीमत भी घटाई गयी है. आईफोन 7 प्लस का 32GB वेरिएंट 49,900 रूपये में और 128GB वेरिएंट 62,840 रूपये में मिलने लगा है.
आईफोन 6s/ 6s प्लस की नई कीमत-
Third party image reference
अंत में आईफोन 6s और 6s प्लस की नई कीमत आपको बताते हैं. आईफोन 6s के 32GB वेरिएंट की नई कीमत कटौती के बाद 29,900 रूपये हो गयी है, जबकि 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लेटेस्ट प्राइस 52,100 रह गयी है. वहीँ आईफोन 6s प्लस अब सिर्फ 34,900 रूपये में मिल रहा है. आज से पहले इसका ये 32GB वेरिएंट 52,240 रूपये का हुआ करता था. आईफोन 6s प्लस का भी 128GB वेरिएंट है, उसकी भी कीमत गिराई गयी है. ये वेरिएंट अब 44,900 रु की कीमत पर मिलेगा, पहले इसकी प्राइस 61,450 रूपये हुआ करती थी.


No comments