Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, भारती एयरटेल जोकि अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी है उसने आज एक नया प्रीपेड प्लान सिर्फ 97 रूप...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, भारती एयरटेल जोकि अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी है उसने आज एक नया प्रीपेड प्लान सिर्फ 97 रूपये का लॉन्च करके तहलका मचा दिया है. क्योंकि इस सौ रूपये से भी कम कीमत के प्लान में एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स को इन्टरनेट और कॉलिंग के साथ SMS की सुविधा भी दी जाएगी. यह प्लान ओपन मार्केट प्लान है इसलिए ये सभी सर्किल के सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए एपलिकेबल है.
Third party image reference
भारती एयरटेल ने यह 97 रूपये का प्लान जियो के सबसे किफायती 98 रु प्लान को टक्कर देने के लिए पेश किया है, इसके अलावा ये कम्पनी अपने कस्टमर बेस को भी बढ़ाने के लिए ऐसे सस्ते प्लान ला रही और भविष्य में और भी दमदार ऑफर एयरटेल ला सकता हैं. क्योंकि वोडा-आईडिया ने इसका नंबर वन का ताज जो छीन लिया है, एयरटेल फिर से इंडिया में नंबर एक पोजीशन पर आने की कोशिश में लगी हुई है.
एयरटेल प्लान- 97 रूपये
Third party image reference
97 रूपये के इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इस नए और सस्ते प्लान में प्रीपेड ग्राहकों को 350 मिनट या 21000 सेकंड की फ्री वॉईस कॉलिंग दी जाएगी. ये कॉल्स लोकल, एसटीडी और रोमिंग भी की जा सकती है. इसके साथ इन्टरनेट यूज करने के लिए 1.5GB हाई स्पीड 3G/4G डेटा भी मिलेगा. साथ ही 200 SMS भी भेजने के लिए मिलेगा. और इस प्लान की वैधता पूरे 28 दिनों तक रहेगी.
Third party image reference
आपको बताते चलें की एयरटेल के पास पहले से एक 99 रूपये का भी प्लान है लेकिन ये प्लान सेलेक्टेड सर्किल में ही उपलब्ध कराया गया था. हालाँकि वैसे भी इस प्लान में सिर्फ 10 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा, 100 SMS मिलती है. एयरटेल ने 97 रूपये के प्लान को ओपेंली सभी 22 सर्किल में लॉन्च किया है और इसमें एक महीने तक की वैलिडिटी मिलती है.
Third party image reference

No comments