Teknikal Raman : दोस्तों, भारती एयरटेल इस समय अपने कुछ पुराने प्रीपेड प्लान्स को ख़त्म करके नए प्लान्स ला रही है. प्लान्स को रिमूव करने के...
Teknikal Raman: दोस्तों, भारती एयरटेल इस समय अपने कुछ पुराने प्रीपेड प्लान्स को ख़त्म करके नए प्लान्स ला रही है. प्लान्स को रिमूव करने के अलावा इस कम्पनी ने और वोडाफोन के साथ आईडिया ने टॉकटाइम रिचार्ज को हमेशा के लिए ख़त्म कर दिया. हाल ही में एयरटेल ने अपने 549 रु और 799 रु के प्रीपेड प्लान को ख़त्म किया था. आज कम्पनी ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 419 रूपये रखी गयी है.
Third party image reference
एयरटेल के इस लेटेस्ट 419 रूपये के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें हरेक प्रीपेड ग्राहकों को डेली 1.4GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा. साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा किसी भी नेटवर्क पर ऑल इंडिया करने के लिए दिया जायेगा. इसके अलावा हर रोज 100 SMS का बेनिफिट मिलेगा. इस पैक में मिलने वाले डेटा को आप 4G, 3G या 2G कनेक्शन पर भी यूज कर सकते हैं. इस प्लान में वैलिडिटी पुरे 75 दिनों की दी गयी है.
Third party image reference
भारती एयरटेल का यह प्लान ओपन मार्केट प्लान है तो किसी भी सर्किल के कोई भी प्रीपेड ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस 419 रु प्लान के अलावा भी एयरटेल के पास डेली 1.4GB डेटा प्लान है जिसमें से एक 399 रूपये वाला है, जो काफी पॉपुलर है. इस प्लान में वैसे तो ज्यादातर लोगों को 70 दिनों की वैधता मिलती है लेकिन बहुतों को 84 दिन भी कम्पनी ऑफर के रूप में देती रहती है.
Third party image reference
