Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ 4000mAh बैटरी और Dual रियर कैमरे वाला ये किफायती फोन !

Teknikal Raman : दोस्तों, स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल ने आज अपना एक किफायती और सस्ता बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ट्रांससन होल्डिंग की इस कम्...

Teknikal Raman: दोस्तों, स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल ने आज अपना एक किफायती और सस्ता बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ट्रांससन होल्डिंग की इस कम्पनी ने Itel A44 Power नाम से यह फोन लॉन्च किया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गयी 4000mAh की पावरफुल बैटरी, डबल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी कैमरा फ़्लैश और लेटेस्ट aspect रेश्यो वाला डिस्प्ले.

Third party image reference
आईटेल के इस बजट स्मार्टफोन जिसका नाम आईटेल A44 पॉवर रखा गया है की कीमत की अगर बात करें तो कम्पनी ने इसकी कीमत मात्र5,999 रूपये ही रखी है. पूरे भारत भर में इस फोन को आज से ही यानी 19 नवम्बर से ही आप खरीद सकते हैं. कम्पनी ने इस फोन के साथ 100 दिनों का फ्री रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है. इस हैंडसेट को आप एक्वा ब्लू, शैम्पेन गोल्ड और डीप ग्रे कलर में खरीद सकते हैं.
Itel A44 Power का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
आईटेल के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन में आपको 5.45 इंच का FWGA डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है जिसका रिजोल्युसन 480x960 पिक्सेल्स है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 गो एडिशन पर चलता है. इस फोन में डुअल सिम स्लॉट दी गयी है. फोन को 64 बिट क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जोकि 1.4GHz पर clocked है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो आईटेल A44 पॉवर में आपको 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इस फोन में आप 32GB तक ही एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं. डेडिकेटेड स्लॉट्स होने की वजह से इस फोन में दो सिम और एक मेमोरी कार्ड एकसाथ इस्तेमाल किया जा सकता है. ये फोन 4G VoLTE भी सपोर्ट करता है तो इसमें आप जियो या किसी का भी 4G नेटवर्क यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
अब इसके कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो आईटेल का यह स्मार्टफोन5MP और 0.3MP के दो रियर कैमरा के साथ आया है. इन कैमरों के साथ एक LED फ़्लैश भी दिया गया है. फ्रंट कैमरा यानी सेल्फी कैमरा की बात करें तो सेल्फी कैमरा तो मात्र 2MP का है और इसके साथ भी कम्पनी ने LED फ़्लैश लाइट दी है. इस फोन में लगा 4000mAh की लिथियम आयन बैटरी करीब 3 दिनों का बैकअप देगी.

Latest Articles