Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आखिरकार भारत में भी लॉन्च हो गया SAMSUNG का 4-4 रियर कैमरे वाला फोन ! कीमत उम्मीद से कम !

Teknikal Raman:  दोस्तों, दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी और साउथ कोरिया से ताल्लुक रखने वाली कम्पनी सैमसंग ने आज भारत में भी अपना सबस...

Teknikal Raman: दोस्तों, दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी और साउथ कोरिया से ताल्लुक रखने वाली कम्पनी सैमसंग ने आज भारत में भी अपना सबसे पहला चार-चार रियर कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन Galaxy A9 (2018) लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन सैमसंग का ही नहीं बल्कि दुनिया का भी फर्स्ट फोन है जो क्वैड कैमरा के साथ है. यह फोन पिछले महीने ही कुआलालंपुर में पेश कर दिया गया था. अब जाकर यह शानदार फोन इंडिया में दस्तक दिया है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) की कीमत-
सैमसंग ने इस फोन की कीमत काफी आकर्षक रखी है, यानी उम्मीद से काफी कम कीमत रखी है. मलेशिया में तो यह फोन करीब 50 हजार रूपये में लॉन्च हुआ था लेकिन यहाँ भारत में इसकी कीमत मात्र 36,990 रूपये से शुरू होती है. 36,990 रूपये कीमत गैलेक्सी A9 के 6GB रैम वेरिएंट की है, वहीँ इसका हायर वेरिएंट जो 8GB रैम के साथ है उसकी कीमत 39,990 रूपये रखी गयी है. यह फोन निश्चित ही वनप्लस 6T को कड़ी टक्कर देगा.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) को आप बबलगम पिंक, कैवियार ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंगों में खरीद सकेंगे. यह स्मार्टफोन 28 नवम्बर से इंडिया के लगभग सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे फ्लिप्कार्ट, पेटीएम मॉल, अमेज़न, एयरटेल स्टोर आदि जगहों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. हालाँकि आप चाहें तो इसे आज से ही प्री-बुक कर सकते हैं. और अगर आप HDFC बैंक के credit डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 3000 रु वैल्यू का कैशबैक का लाभ भी दिया जायेगा.

Third party image reference

सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) का पूरा स्पेसिफिकेशन-

सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर नजर डालें तो इस फोन में आपको 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में देखने को मिलेगा. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग का ये फोन दो वेरिएंट में है. एक 6GB रैम और एक 8GB रैम के साथ, हालाँकि दोनों ही वेरिएंट में इंटरनल स्टोरेज 128GB दी गयी है. गैलेक्सी A9 2018 में कम्पनी ने एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी है, आप 512GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो इस फोन का कैमरा ही तो सबसे खास फीचर है. सैमसंग ने इस फोन में चार रियर कैमरा सेट किया है. पहला कैमरा 24MP का है, दूसरा 10MP का, तीसरा 8MP का और चौथ रियर कैमरा 5MP का है. सभी रियर कैमरे वर्टिकली सेटअप किये हुए हैं.
इसमें से पहला कैमरा 24MP वाला प्राइमरी कैमरा है जो f/1.7 अपर्चर के साथ है. 10MP वाला टेलीफ़ोटो कैमरा है, यह 2X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. 8MP वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है और अंतिम 5MP वाला डेप्थ सेंसिंग कैमरा है. सैमसंग ने इस फोन के फ्रंट में 24MP का सिंगल सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ दिया है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) का फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक साइड में सेटअप किया हुआ है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte, wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, युएसबी टाइप सी पोर्ट, हेडफोन जैक आदि दी गयी है. फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अन्य जरुरी सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, RGB लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और एम्बिएंट लाइट उपलब्ध है. सैमसंग ने इस फोन में 3800mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है.

Latest Articles