Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इंडिया में लॉन्च हुआ Honor 8C, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज एक नया बजट स्मार्टफोन जिसका नाम Honor 8C है को भारत में लॉन्च कर दिया है...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज एक नया बजट स्मार्टफोन जिसका नाम Honor 8C है को भारत में लॉन्च कर दिया है. हमनें आपको कुछ ही दिनों पहले बताया था कि ये फोन 29 नवम्बर को इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कम्पनी पेश कर देगी और हॉनर कम्पनी ने इसे एकदम सही वक्त पर लॉन्च भी कर दिया. ये फोन चीन में पिछले ही महीने लॉन्च हो गया था. इस फोन के हाईलाइटिंग फीचर्स हैं लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, फेस अनलॉक AI फीचर के साथ और 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो का डिस्प्ले.
Third party image reference
हॉनर 8C के कीमत की अगर हम बात करें तो इस फोन की प्राइस भारत में 11,999 रूपये से शुरू होती है. ये कीमत बेस वेरिएंट की है जिसमें आपको 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी देखने को मिलेगी. वहीँ इसका एक और वेरिएंट लॉन्च किया गया है. इस दुसरे वेरिएंट में भी 4GB की ही रैम दी हुई है परन्तु इंटरनल स्टोरेज 64GB है, इसलिए इसकी कीमत हजार रूपये ज्यादा रखी गयी है, यानी 12,999 रूपये इसकी कीमत है. इस स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक, गोल्ड और पर्पल कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है. इसे आप अमेज़न और HiHonor स्टोर से 10 दिसंबर से खरीद सकेंगे.

Third party image reference
इस लेटेस्ट हॉनर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इसमें आपको डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्राइड का ओरियो 8.1 ओएस आउट-ऑफ़-द-बॉक्स देखने को मिलेगा. इस फोन में 6.26 इंच का एचडी+ TFT आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन क्वालकॉम के नवीनतम प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 632 से powered किया गया है जो एड्रेनो 506 GPU के साथ है. ये फोन 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट हॉनर 8C की देखें तो इसमें आपको 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल जायेगा. वहीँ फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का सिंगल कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. ये फ्रंट कैमरा AI फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. हॉनर 8C का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर साइड में ही सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference
ये स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड EMUI 8.2 ओएस पर चलता है. इसमें बैटरी 4000mAh की दी गयी है. इस फोन कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte, डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस, ग्लोनास आदि दिया गए हैं. हॉनर 8C का वजन 167.2 ग्राम है और थिकनेस 7.98mm है.

Third party image reference

Latest Articles