Teknikal Raman: चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड रियलमी ने आज अपना U सीरीज का पहला स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया ह...
Teknikal Raman: चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड रियलमी ने आज अपना U सीरीज का पहला स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम कम्पनी ने Realme U1 रखा है. ये फोन खासकर एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है और इस सीरीज में आने वाले सभी फोन में आपको दमदार फ्रंट कैमरा जरुर देखने को मिलेगा, जैसे इस फोन में रियलमी ने 25MP का सेल्फी कैमरा दिया है. फ्रंट कैमरा के अलावा इस फोन के और भी कुछ खास फीचर्स है. इस फोन में लेटेस्ट मीडियाटेक का हिलियो P70 प्रोसेसर यूज किया गया है. ये फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ आया है.
रियलमी U1 की कीमत और लॉन्च ऑफर-

रियलमी U1 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इस फोन का पहला वेरिएंट और जो बेस वेरिएंट है वो 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. इस वेरिएंट की कीमत मात्र 11,999 रूपये कम्पनी ने रखी है. इसके बाद इसका जो दूसरा वेरिएंट है वो 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है और इसकी कीमत रियलमी ने 14,499 रूपये रखी है. ये स्मार्टफोन आपको एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न इंडिया वेबसाइट/ऐप से 5 दिसंबर से खरीदने के लिए मिलेगा. इस फोन को आप ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में खरीद सकेंगे. लॉन्च ऑफर के तौर पर कम्पनी SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का कैशबैक भी देगी.
रियलमी U1 का स्पेसिफिकेशन-
ये स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और यह एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड कलर ओएस 5.2 ओएस पर चलता है. इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ वाटरड्राप नौच डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 409ppi है.
यह डिवाईस मीडियाटेक के हिलियो P70 ओक्टा कोर चिपसेट पर काम करता है जो ARM G72 GPU से कपल्ड है. ये फोन आपको 3GB/4GB रैम ऑप्शन के साथ मिलता है. और स्टोरेज 32GB/64GB मिलती है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का लगाया जा सकता है.
कैमरा डिपार्टमेंट की अब बात करें तो रियलमी U1 में 25MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो सोनी IMX576 सेंसर से लैस है. इसका अपर्चर साइज़ f/2.0 है. रियर में 13MP और 2MP का डबल कैमरा क्रमशः f/2.2 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर के साथ है. ये कैमरे कई तरह के फीचर और मोड के साथ आते हैं. इसमें स्लो-मोशन विडियो, AI सीन डिटेक्शन, पोर्ट्रेट लाइटिंग, बुके इफ़ेक्ट, फेस अनलॉक आदि फीचर्स मिलते हैं.
रियलमी U1 का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में ही सेटअप किया हुआ है. अन्य सेंसर में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, gyro और ग्रेविटी सेंसर मौजूद है. इस फोन में बैटरी कैपेसिटी 3500mAh की है. फोन का वजन 168 ग्राम है और मोटाई 8mm है.

