Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने आज दो मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन की...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने आज दो मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन की कीमत में गिरावट की है. कम्पनी ने गैलेक्सी J6+ की कीमत 1500 रूपये घटा दी है और गैलेक्सी J8 की कीमत एक हजार रूपये कम कर दी है. कीमत में कटौती के बाद आप गैलेक्सी J6+ को मात्र 14,490 रूपये में खरीद सकते हैं वहीँ गैलेक्सी J8 को 15,990 रूपये में लिया जा सकता है. आपको बता दें कि गैलेक्सी J8 जून में 18,990 रु में लॉन्च हुआ था जबकि गैलेक्सी J6+ को सितम्बर में 15,990 रूपये में लॉन्च किया गया था.
सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन को इनकी नई कीमत पर आप अमेज़न और फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं. ऑफलाइन स्टोर्स पर भी नई कीमत पर ही मिलने लगा है. गैलेक्सी J6+ और गैलेक्सी J8 की कीमत में कटौती होने की खबर सबसे पहले मुंबई बेस्ड महेश टेलिकॉम ने ट्वीट करके दी थी. हाल ही में कम्पनी ने गैलेक्सी A6+ और गैलेक्सी A8 स्टार कीमत में गिरावट की थी. इनकी कीमत फ़िलहाल क्रमशः 18,990 रूपये और 29,990 रूपये है.
आज जिन दो स्मार्टफोन की कीमत गिरी है उसके कुछ फीचर्स की बात करते हैं. सबसे पहले गैलेक्सी J6+ की करें तो इस फोन में हमें 6 इंच का एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो वाला डिस्प्ले देखने को मिलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 ओक्टा कोर चिपसेट से powered किया गया है.
ये स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है. इसमें 512GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP+5MP का डुअल रियर कैमरा है, वहीँ फ्रंट में सिंगल 24MP का सेल्फी शूटर कैमरा है. गैलेक्सी J6+ में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और बैटरी 3300mAh की लगी हुई है.
अब सैमसंग गैलेक्सी J8 के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6 इंच का एचडी सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी है. इसके अलावा 256GB कैपेसिटी का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा भी है. सैमसंग का यह फोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से powered है.
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP+5MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. सेल्फी के शौक़ीन लोगों को ये फोन बहुत पसंद आता है क्योंकि इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है वो भी LED फ़्लैश के साथ. बैक साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. और फोन में बैटरी 3500mAh की लगी है.