Teknikal Raman: चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने भी अपने एक स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है. इस कम्पनी ने मिड-रेंज सेगमेंट के फोन ओप्...
Teknikal Raman: चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने भी अपने एक स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है. इस कम्पनी ने मिड-रेंज सेगमेंट के फोन ओप्पो A5 की कीमत में गिरावट की है. इस हैंडसेट को ओप्पो ने इसी वर्ष अगस्त के महीने में इंडिया में लॉन्च किया था. और भारत में लॉन्च करने से पहले ये चीन में सबसे पहले जुलाई में लॉन्च कर दिया गया था. इस फोन के कुछ खास हाईलाइटिंग फीचर्स हैं डुअल रियर कैमरा सेटअप, AI फ्रंट सेल्फी कैमरा, बड़ी डिस्प्ले नौच के साथ.
ओप्पो A5 की लॉन्च प्राइस 14,990 रूपये थी लेकिन अब आज इस फोन में पूरे 1000 रूपये की कटौती हो चुकी है तो इसे आप सिर्फ 13,990 रूपये में खरीद सकते हैं. हालाँकि अभी अमेज़न, फ्लिप्कार्ट और पेटीएम जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साईट पर पुरानी कीमत पर ही सेल किया जा रहा है लेकिन जल्द ही इन प्लेटफार्म पर नई कीमत अपडेट कर दी जाएगी. वैसे ऑफलाइन स्टोर्स और दुकानों में आप घटी हुई कीमत पर अभी से ही ले सकते हैं. ऑफलाइन ओप्पो A5 को HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करके लेने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है.

ओप्पो A5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है और एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है. इसमें आपको 6.2 इंच का फुल व्यू एचडी+ डिस्प्ले नौच के साथ 19:9 aspect रेश्यो में मिल जाता है. और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगा हुआ है. ये फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है. ओप्पो A5 में आपको 4GB की रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. साथ ही ये फोन 256GB तक का माइक्रो एसडी भी सपोर्ट करता है.
इस स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस फोन में आपको 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. वहीँ फ्रंट साइड में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया हुआ है. यह फोन 4230mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है जो 14 घंटे का विडियो प्लेबैक टाइम देता है गेमिंग लगभग 11 घंटे तक लगातार सिंगल चार्ज में इस फोन में कर सकते हैं. इस फोन की थिकनेस 8.2mm है.

