Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आईडिया ने लॉन्च किया जियो से भी तगड़ा प्लान, जानकर ख़ुशी से उछल पड़ेंगे आप !

Teknikal Raman: आईडिया सेलुलर जोकि अब वोडाफोन इंडिया के साथ मर्ज हो चुकी है उसने आज अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए एक काफी आकर्षक, सस्त...

Teknikal Raman: आईडिया सेलुलर जोकि अब वोडाफोन इंडिया के साथ मर्ज हो चुकी है उसने आज अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए एक काफी आकर्षक, सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च किया है. आईडिया ने 189 रूपये में इस नए प्लान को यूजर्स के लिए उतारा है. इस कीमत का प्लान कुछेक महीने पहले वोडाफोन ने लॉन्च किया था. और आईडिया का भी ये प्लान वोडा जितना ही बेनिफिट देगा क्योंकि दोनों कम्पनियां एक हो चुकी है तो बिलकुल एक जैसे प्लान और फायदे देती है.
आईडिया के द्वारा लॉन्च किये गए 189 रूपये के लेटेस्ट प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की अगर बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा यूज करने के लिए मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगा, हालाँकि डेली और वीकली कैपिंग तो इस प्लान में भी आईडिया ने लगायी है. इसका मतलब डेली 250 मिनट और सप्ताह में कुल 1000 मिनट फ्री बात कर सकते हैं. इस पैक में डेली 100 SMS भी ग्राहकों को मिलेगा. और इस पैक की वैधता पूरे 56 तक रहेगी.
Related image
इस टेलिकॉम कम्पनी ने 189 रूपये वाला प्लान तो लॉन्च कर दिया है परन्तु अफ़सोस की बात ये है कि यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है. जी हाँ, इस पैक लाभ कुछ चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है इसलिए इस पैक से रिचार्ज करवाने से पहले अपने नंबर पर इस प्लान को चेक करके कि यह उपलब्ध है या नहीं. ज्यादा जानकारी के लिए कस्टमर केयर से भी संपर्क कर लें.
Related image
पता नहीं क्यों ये कम्पनी इतनी अच्छे प्लान को सभी लोगों को नहीं देती. अगर ये सभी प्रीपेड आईडिया ग्राहकों के लिए होता तो कम्पनी की आमदनी भी बढती और यूजर भी मौज करते. इसी तरह की खामियों का फायदा रिलायंस जियो को मिलता जा रहा है. खैर हम और आप कर भी क्या सकते हैं.

Latest Articles