Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो R17 Pro भारत में हो गया लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खूबियाँ

Teknikal Raman:  ओप्पो ने अपने R सीरीज का सबसे खूबसूरत और दमदार स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. जी हाँ, कम्पनी ने ओप्पो R17 प्रो...

Teknikal Raman: ओप्पो ने अपने R सीरीज का सबसे खूबसूरत और दमदार स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. जी हाँ, कम्पनी ने ओप्पो R17 प्रो को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर दिया है. इस फोन को तीन महीने पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया गया था. और अब इतने दिनों बाद इसे इंडिया लाया गया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद सुपर VOOC फ़्लैश चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, इस फीचर की वजह से ये फोन महज 10 मिनट में 40 प्रतिशत चार्ज हो जाता है. इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 8GB की रैम और 6.4 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले भी इसके हाईलाइटेड फीचर हैं.

Third party image reference
इस चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ने ओप्पो R17 प्रो को भारत में 45,990 रूपये में लॉन्च किया है. आपको बता दें कि यह फोन 8GB रैम के साथ तो आता ही है, साथ ही इसमें आपको 128GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी. यह स्मार्टफोन यहाँ एमराल्ड ग्रीन और रेडियंट मिस्ट कलर में मिलेगा. फोन की बिक्री 7 दिसंबर से अमेज़न, फ्लिप्कार्ट, पेटीएम मॉल, रिलायंस डिजिटल जैसे प्लेटफार्म से शुरू हो जाएगी. हालाँकि इसी प्री-बुकिंग 4 दिसंबर से ही अमेज़न पर हो रही है और ओप्पो के ऑफिसियल साईट पर तो 1 दिसंबर से ही चालू है.

Third party image reference
ओप्पो R17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की अब बात करें तो यह खूबसूरत स्मार्टफोन 6.4 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 19;5:9 aspect रेश्यो के साथ आया है. इस फोन का नौच अन्य फोन्स से काफी छोटा है, या यूँ कहें कि न के बराबर है. सिर्फ फ्रंट कैमरा जितना बड़ा एक नन्हा सा V आकार में नौच है. ओप्पो दावा करती है कि इस फोन में 91.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है. इस फोन के डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 भी प्रोटेक्शन लगायी गयी है.

Third party image reference
ओप्पो R17 प्रो को कम्पनी ने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया है और जिसके साथ Adreno 616 जीपीयु दिया गया है. इस स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. इसके साथ ही ओप्पो ने इसका एक लोअर वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसमें 6GB रैम और स्टोरेज 128GB ही दी गयी है.परन्तु इन दोनों ही वेरिएंट में माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा नहीं दी गयी है. वैसे भी इतनी ज्यादा स्टोरेज होने की वजह से माइक्रो एसडी की कमी नहीं खलेगी. यह डिवाईस एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में ओप्पो ने एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन रियर कैमरा दिया है. जी हां, इस फोन में 12MP, 20MP और एक TOF (टाइम ऑफ़ फ्लाइट) 3D स्टीरियो कैमरा रियर साइड में दिया है. 12MP वाला कैमरा वेरिएबल अपर्चर साइज़ (f/1.5 और f/2.4) के साथ आता है. दूसरा रियर कैमरा जो 20MP का है वो f/2.6 अपर्चर के साथ है जो डेप्थ सेंसिंग के काम आता है. तीसरा कैमरा TOF 3D सेंसिंग कैमरा है जो 3D पिक्चर क्लिक करने में मदद करेगा. ओप्पो R17 में फ्रंट कैमरा भी काफी दमदार दिया गया है. इसमें 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के साथ दिया गया है.

Third party image reference
ओप्पो के इस R17 प्रो स्मार्टफोन में ऐसा वैसा फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है जो हमें अधिकतर फोन के बैक साइड या फ्रंट में होम बटन में मिलता है. इसमें कम्पनी ने नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करके डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर सेट किया है जो बहुत फ़ास्ट काम करता है. महज 0.41 सेकंड में ये फोन को अनलॉक कर देता है. ओप्पो की तरह सैमसंग और अन्य कम्पनियों को भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जल्द ही शुरू कर देना चाहिए नहीं तो वे पीछे रह जायेंगे.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में बैटरी 3700mAh की दी गयी है जिसे दो पार्ट में बाँट के लगाया गया है. यानी आप कह सकते हैं कि इसमें 1850mAh का दो बैटरी लगाया गया है. इस फोन का एक और धांसू फीचर है VOOC फ़्लैश चार्जिंग. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ओप्पो ने फाइंड X में भी किया था और अब R17 प्रो में भी यही फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गयी है. इस फोन के साथ 50W का सुपरVOOC चार्जर मिलता है जो मात्र 10 मिनट में 40% बैटरी चार्ज कर देता है.

Third party image reference
ओप्पो R17 प्रो में कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस, ए-जीपीएस, NFC सपोर्ट दी गयी है. फोन में डुअल नैनो सिम कार्ड स्लॉट है. सेंसर की बात करें इसमें एम्बिएंट लाइट, accelerometer, प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है. इस स्मार्टफोन का वजन मात्र 183 ग्राम है और थिकनेस भी सिर्फ 7.9mm है.

ओप्पो का ये खूबसूरत, दमदार और महंगा स्मार्टफोन आपको कैसा लगा! नीचे कमेन्ट करके अपना जवाब दें. धन्यवाद !


Latest Articles