विवो ने भारत में लॉन्च किये गए अपने फ्लैगशिप फोन Vivo NEX की कीमत में पहली बार कटौती कर दी है. जी हां कम्पनी ने इस पॉप-अप सेल्फी कैमरा...
विवो ने भारत में लॉन्च किये गए अपने फ्लैगशिप फोन Vivo NEX की कीमत में पहली बार कटौती कर दी है. जी हां कम्पनी ने इस पॉप-अप सेल्फी कैमरा और फुल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की कीमत हजार दो हजार नहीं बल्कि पूरे 5000 रूपये कम कर दिया है. इससे यह स्मार्टफोन अब 40 हजार के सेगमेंट में आ गया है. यह फोन 44,990 रूपये में इंडिया में लॉन्च हुआ था और अबतक ये इतने में ही बिक रहा था. लेकिन अब इसकी नई कीमत सिर्फ 39,990 रूपये हो गयी है. इस कीमत पर अब यह फोन वनप्लस 6T को टक्कर दे सकता है.
Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने इस नेक्स फोन की कीमत में कटौती इसलिए भी की है क्योंकि कम्पनी जल्द ही इस NEX मॉडल का एक नया वेरिएंट भारत में लाने वाली है जिसमें डुअल डिस्प्ले होगा और जिसे विवो नेक्स डुअल कहा जायेगा, वैसे ये फोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चूका है. इस अपकमिंग फोन के फ्रंट में तो डिस्प्ले होगा ही, साथ ही बैक साइड में भी एक डिस्प्ले मौजूद होगा.
Third party image reference
आज जिस नेक्स फोन की कीमत घटी है उसके कुछ फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो यह विवो नेक्स एस डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड Funtouch OS 4.0 पर चलता है. इस फोन में आपको 6.59 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 19.3:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ आता है लेकिन ये दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है. एक में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज स्पेस मिलती है तो दुसरे में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर तो डिस्प्ले में ही दिया हुआ है. इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो विवो Nex में 12MP और 5MPका डुअल रियर कैमरा दिया गया है. जबकि फ्रंट में 8MP का पॉप-अप कैमरा दिया गया है जिससे आप सेल्फी ले सकते हैं और विडियो कॉलिंग कर सकते हैं. इस फोन में आपको 4000mAh की तगड़ी बैटरी दी गयी है.


