जी हां दोस्तों, अगर आप जियो के अलावा बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन आईडिया जैसे कम्पनियों के ग्राहक हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. इ...
जी हां दोस्तों, अगर आप जियो के अलावा बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन आईडिया जैसे कम्पनियों के ग्राहक हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. इन कम्पनियों ने जियो से सबक लेकर ब्लैकआउट डेज को हमेशा के लिए बाय-बाय यानी बंद कर दिया है. अब से खास मौकों पर जैसे पुराने साल के लास्ट दिन और नए साल के पहले दिन, होली, दिवाली के दिन जो कॉलिंग और SMS पैक रहने के बावजूद भी पैसे काट लिए जाते थे, वैसा अब नहीं होने वाला है. साल के 365 दिन में एक भी दिन को ब्लैकआउट अब नहीं रखा गया है. ये सब जियो की कृपा ही है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है.
Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ब्लैकआउट डेज की प्रथा को सबसे पहले देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल ने ख़त्म करने का फैसला सुनाया था. उसके बाद वोडाफोन आईडिया ने भी ब्लैकआउट डेज को बाय-बाय कर दिया है. आश्चर्य की बात ये है कि एयरटेल ने ऐसी कोई खबर नहीं दी, हालाँकि कम्पनी ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कोई भी शुल्क नहीं लिया है, इसका मतलब एयरटेल ने भी सदियों से चली आ रही इस ब्लैकआउट प्रथा को बंद कर दिया है.
Third party image reference
ये सकारात्मक कदम एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन आईडिया को बहुत पहले ही ले लेना चाहिए था क्योंकि जहाँ जियो सिर्फ डेटा का पैसा लेती है तो जाहिर सी बात थी कि ग्राहक जियो के पास ही जायेंगे. एयरटेल और वोडाफोन जैसी कम्पनियां एक एक चीज के लिए पैसे हाल के दिनों तक लेती रही है और अब कुछ सर्विसेज का अलग से शुल्क लेती है, जैसे कॉलर ट्यून. और कुछ दिनों पहले जो इन कम्पनियों ने मिनिमम रिचार्ज प्लान लाया था, उससे भी इनके ग्राहक काफी नाराज हुए थे. इसलिए इन कम्पनियों को सोच समझकर ग्राहकों की दिल की बात सुनकर कोई फैसला लेना चाहिए. जिस तरह ब्लैक आउट डेज ख़त्म किया है ये बहुत ही काबिलेतारीफ कदम है.



