Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी जल्द ही भारत में 65 इंच का LED TV करेगा लॉन्च !

जी हां दोस्तों, ये खबर बिलकुल सही है. शाओमी ब्रांड का एक नया Mi LED टीवी जल्द ही इंडिया में देखने को मिल सकता है. शाओमी इंडिया के हेड मन...

जी हां दोस्तों, ये खबर बिलकुल सही है. शाओमी ब्रांड का एक नया Mi LED टीवी जल्द ही इंडिया में देखने को मिल सकता है. शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन के ट्वीट करके इस बड़े साइज़ वाले टीवी के लॉन्च होने के संकेत दिए हैं. शायद आप जानते होने कि इस कम्पनी की तरफ से अबतक का सबसे बड़ा टीवी 55 इंच का है जोकि मी LED TV 4 और मी टीवी 4 प्रो है. 65 इंच का टीवी आ जाने पर ये उनलोगों के लिए बहुत अच्छा होगा जिन्हें सिनेमा हॉल जैसा आनंद अपने घर के अन्दर ही चाहिए.

Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि 65 इंच वाला एक टीवी चीन में पहले से ही सेल हो रहा है जिसकी कीमत 5,999 युआन है यानी कि भारत अगर यही टीवी लॉन्च होता है तो कीमत 63 हजार रूपये एक आसपास ही होगी. इस विशालकाय में 4K रिजोल्युसन वाला LED डिस्प्ले लगा हुआ है. इस टीवी में पैचवाल UI और एंड्राइड टीवी भी मौजूद है.

Third party image reference
अभी हाल ही में शाओमी ने 32 इंच और 49 इंच वाले मी LED टीवी की कीमत में कटौती भी की थी. कम्पनी ने GST रेट 10% कम होने की ख़ुशी में मी टीवी 4A 32 इंच, मी टीवी 4C प्रो 32 इंच और मी टीवी 4A 49 इंच की कीमत घटाई थी. भारत सरकार ने 32 इंच तक के टीवी में 28 की जगह 18 प्रतिशत ही जीएसटी रेट लगाया लेकिन शाओमी ने 49 इंच वाले टीवी की कीमत भी सस्ती कर दी, इससे कम्पनी के सेल बढ़ने के चांसेज भी हैं.

Third party image reference
ऐसे ही ताजा टेक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभी इस पॉपुलर टेक्नोलॉजी चैनल को फॉलो करें.

Latest Articles