Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8 जनवरी को बजट फोन Honor 8A होगा लॉन्च !

हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर नए साल 2019 का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कम्पनी 8 जनवरी को ही हॉनर 7A का सक्सेसर हॉनर 8A लॉन्च करेग...

हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर नए साल 2019 का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. कम्पनी 8 जनवरी को ही हॉनर 7A का सक्सेसर हॉनर 8A लॉन्च करेगी. यह फोन उस दिन चीन में लॉन्च किया जायेगा, इंडिया में इस फोन के लॉन्चिंग की कोई खबर फ़िलहाल नहीं है लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि बजट फोन हॉनर 7A भारत में लाया गया था, तो इसका नया अवतार हॉनर 8A भी अवश्य इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जायेगा.

Third party image reference
हॉनर ने ऑफिशियली इस लेटेस्ट बजट फोन को लॉन्च करने का टीजर चाईनीज माइक्रोब्लॉगिंग साईट विबो पर डाल दिया है. हॉनर 8A में कम्पनी वाटरड्राप नौच और एंड्राइड 9 पाई देगी. इस फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी. फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा होगा. टीजर के मुताबिक इस फोन को ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
रयूमर्स और टेना लिस्टिंग के अनुसार हॉनर 8A स्मार्टफोन में 6.08 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलेगा. फोन में 3GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी. ये फोन सिंगल रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ होगा. रियर कैमरा 13MP का हो सकता है. इस फोन में बैटरी 2920mAh की लगी हो सकती है.

Latest Articles