जी हां दोस्तों, भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल ने ऑफिसियली एक और नया प्लान लॉन्च कर दिया है. ये नया प्रीपेड प्लान 298 रूपये का प...
जी हां दोस्तों, भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल ने ऑफिसियली एक और नया प्लान लॉन्च कर दिया है. ये नया प्रीपेड प्लान 298 रूपये का पेश किया गया है जिसमें लम्बी वैधता के साथ कॉलिंग और डाटा बेनेफिट्स भी ग्राहकों को दिया जायेगा. तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि बीएसएनएल के इस लेटेस्ट प्लान में आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे.
Third party image reference
बीएसएनएल का यह 298 रूपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर प्लान पूरे 54 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी करने को मिलेगा. इसके साथ ही इन्टरनेट चलाने के लिए हर रोज 1GB 3जी डेटा दिया जायेगा. इतना ही नहीं डेली डेटा लिमिट पार हो जाने पर भी नेट 40kbps की स्पीड से चलता रहेगा. इस प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी कम्पनियों को तहस नहस कर देने वाली रिलायंस जियो के पास 298 रु का तो नहीं बल्कि 299 रूपये का एक प्रीपेड प्लान है जो बीएसएनएल के प्लान से बहुत अलग है. जी हां क्योंकि जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB हाई स्पीड 4G डेटा मिलता है और प्रतिदिन 100 SMS भी. परन्तु जियो का ये प्लान सिर्फ 28 दिनों की वैधता के साथ आता है.
Third party image reference

