जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने आखिरकार आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लेटेस्ट Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर...
जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने आखिरकार आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लेटेस्ट Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. चीन में इस फोन को पिछले ही महीने पेश कर दिया गया था लेकिन इंडिया में आने में एक माह का वक्त लग गया. शाओमी के इस नए नोट सीरीज फोन में 48 मेगापिक्सेल का कैमरा था लेकिन इंडिया में इसे 12MP कैमरे के साथ लाया गया है. वैसे रियर में डुअल कैमरा है.
रेडमी नोट 7 की कीमत और सेल-
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत काफी आकर्षक रखी गयी है. भारत में इस फोन की कीमत मात्र 9,999 रूपये से शुरू होती है. आपको बता दें रेडमी नोट 7 का बेस वेरिएंट जो 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ उतारा गया हो, उसी की कीमत महज 9,999 रूपये रखी गयी है. इसके अलावा इस फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च हुआ जिसमें 4GB की रैम और 64GB की इनबिल्ट मेमोरी है, और इसकी कीमत रखी गयी है सिर्फ 11,999 रूपये. दोनों ही नोट 7 के वेरिएंट को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में ख़रीदा जा सकेगा. रेडमी नोट 7 की पहली सेल 6 मार्च को फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी.
शाओमी रेडमी नोट 7 के स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस लेटेस्ट शाओमी स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है. ये डिस्प्ले वाटरड्राप नौच स्टाइल में है. रेडमी नोट 7 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. और जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ये फोन 3GB रैम और 4GB रैम वेरिएंट में मिलेगा. और इनमें क्रमशः 32GB और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. हालाँकि इस फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं.
Third party image reference
रेडमी नोट के कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको 12MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. चीन में ये फोन 48MP और 5MP के डुअल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया था. फ्रंट कैमरा की बात करें तो 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस फोन में एंड्राइड पाई 9 MIUI 10 के साथ दिया हुआ है. इस फोन में बैटरी 4000mAh को लगी है और क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है. फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में ही दिया हुआ है.
Third party image reference

