Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

48 मेगापिक्सेल कैमरा के साथ Xiaomi Redmi Note 7 Pro इंडिया में लॉन्च !

चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी ने आज 28 फरवरी को रेडमी नोट 7 के साथ ग्लोबली रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च किया है. कम्पनी ने प्रो वे...

चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी ने आज 28 फरवरी को रेडमी नोट 7 के साथ ग्लोबली रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च किया है. कम्पनी ने प्रो वेरिएंट को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें सेटअप किया गया सोनी का 48MP का कैमरा. इसके अलावा क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर भी इसके खास फीचर हैं. इस फोन में ग्लास बैक डिज़ाइन और वाटरड्राप डिस्प्ले वाकई खुबसूरत लगता है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत की अगर बात करें तो ये फोन आपको महज 14 हजार खर्च करने पर मिल जायेगा. जी हां दोस्तों, क्योंकि इस फोन की कीमत 13,999 रूपये से ही शुरू होती है, ये कीमत आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए चुकानी पड़ेगी. इसके अतिरिक्त रेडमी नोट 7 प्रो का एक हायर वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 16,999 रूपये है और इसमें 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. आपको बता दें इस फोन की फ़्लैश सेल फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम पर 13 मार्च से होगी.

Third party image reference
अब रेडमी नोट 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करते हैं. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का ही फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, बिलकुल नोट 7 की तरह ही. इसमें भी वाटरड्राप डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. ये फोन आप 4GB रैम + 64GB स्टोरेज या 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में ले सकते हैं.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में आपको 48MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें जो 48MP का प्राइमरी कैमरा है वो सोनी कम्पनी का लेंस है. और 5MP वाला डेप्थ सेंसर कैमरा है. ये रियर कैमेराज PDAF, HDR, EIS, फुल एचडी विडियो रिकॉर्डिंग, सुपर नाईट सीन आदि फीचर सपोर्ट करते हैं. इस फोन में 12MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें डुअल 4G Volte नैनो सिम यूज कर सकते हैं. इस फोन में भी बैटरी 4000mAh की है. फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर साइड में है.

Third party image reference

Latest Articles