दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं कि साउथ कोरियन कम्पनी सैमसंग ने J सीरीज को बंद करके M सीरीज शुरू किया है. और इस स्मार्टफोन कम्पनी ने ग...
दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं कि साउथ कोरियन कम्पनी सैमसंग ने J सीरीज को बंद करके M सीरीज शुरू किया है. और इस स्मार्टफोन कम्पनी ने गैलेक्सी M सीरीज का दो फोन कुछ हफ्ते पहले लॉन्च किया था जिसका नाम गैलेक्सी M10 और M20 था. कम्पनी ने आज इसी सीरीज का सैमसंग गैलेक्सी M30 भारत में लॉन्च किया है जिसमें एक दो नहीं तीन-तीन रियर कैमरे दिए गए हैं और साथ ही 5000mAh की तगड़ी बैटरी भी लगी है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी M30 ऑफलाइन नहीं मिलेगा. ये फोन फोन भी एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर और सैमसंग ई-शॉप पर मिलेगा. सैमसंग का ये नया फोन शाओमी के लेटेस्ट फोन्स रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो को टक्कर देगा. इसके अलावा नोकिया 6 प्लस और हॉनर 10 लाइट को भी कड़ी टक्कर दे सकता है. खैर अभी इस फोन के कीमत और फीचर्स की बात करते हैं.
Third party image reference
इस फोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. साथ ही इसका एक और वेरिएंट आया है जोकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है. कीमत पर गौर करें तो 4GB रैम वाला 14,990 रूपये और 6GB रैम वाला 17,990 रूपये में लॉन्च हुआ है. इस फोन को 7 मार्च से आप खरीद सकते हैं.
सैमसंग गैलेक्सी M30 के फीचर्स-
Third party image reference
इस लेटेस्ट गैलेक्सी M सीरीज फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है और ये एंड्राइड के ओरियो 8.1 पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस V9.5 UI पर चलती है. कम्पनी ने इस फोन को जल्द ही एंड्राइड पाई देने की भी घोषणा की है. गैलेक्सी M30 में डिस्प्ले 6.4 इंच का फुल एचडी+ रिजोल्युसन में और 19.5:9 aspect रेश्यो के साथ दिया गया है. ये डिस्प्ले वाटरड्राप नौच डिज़ाइन में हैं जैसा कि आजकल अधिकतर फोन में दिया जाने लगा है. सैमसंग का यह फोन सैमसंग के ही Exynos 7904 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी M30 के कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो ये गैलेक्सी फोन 13MP+5MP+5MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ है. जिसमें से 13MP वाला प्राइमरी RGB सेंसर है, दूसरा 5 मेगापिक्सेल वाला डेप्थ सेंसर और तीसरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है जो 123 डिग्री वाइड व्यू क्लीक कर सकता है. फ्रंट कैमरा की बात करें तो फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में आप 128GB तक एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगा सकते हैं.
Third party image reference
कम्पनी ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है जोकि अधिकतर यूजर्स को काफी पसंद आयेगी. ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है ताकि इतनी बड़ी बैटरी जल्दी चार्ज हो जाया करे, इसके लिए गैलेक्सी M30 के साथ आपको 15W का चार्जर मिलता है. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर पीछे साइड में सेटअप किया गया है. इस फोन में आपको फेस अनलॉक फीचर भी मिल जायेगा.
Third party image reference

