दोस्तों, अभी हाल ही में शाओमी ने 48MP कैमरे वाला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च किया था. इस मशहूर कम्पनी को फॉलो करते हुए चीन की एक क...
दोस्तों, अभी हाल ही में शाओमी ने 48MP कैमरे वाला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च किया था. इस मशहूर कम्पनी को फॉलो करते हुए चीन की एक कम्पनी जिसका नाम Meizu है, 48MP रियर कैमरे के साथ एक लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. मिज़ू का यह फोन नोट 9 है जिसे फ़िलहाल केवल चाईनीज मार्केट में पेश किया गया है. इस फोन में डबल रियर कैमरा, वाटरड्राप स्टाइल वाला नौच डिस्प्ले, एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है.
Third party image reference
मिजू के इस स्मार्टफोन की कीमत अगर आपको बताएं तो कम्पनी ने इसकी स्टार्टिंग प्राइस CNY 1398 यानी करीब 14,700 रूपये रखी है. ये फोन कुल तीन वेरिएन्ट्स में लॉन्च हुआ है. इसका पहला वेरिएंट 4GB और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, इसी की कीमत 1398 युआन है. इसके बाद दूसरा वेरिएंट 1598 युआन में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB की रैम और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज है. तीसरा व अंतिम वेरिएंट 6GB रैम के साथ है और इसमें केवल 64GB स्टोरेज है, और सबसे खास बात इसकी भी कीमत 1598 युआन ही रखी गयी है. Meizu नोट 9 को ब्लैक, ब्लू और सफ़ेद कलर में ख़रीदा जा सकता है.
Meizu Note 9 का पूरा स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
मिजू नोट 9 एंड्राइड के लेटेस्ट पाई 9 ओएस पर बेस्ड Flyme 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस फोन में कम्पनी ने 6.2 इंच का फुल एचडी+ वाटरड्राप नौच डिस्प्ले 18.7:9 aspect रेश्यो में दिया है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered है और इसमें 4GB व 6GB रैम का ऑप्शन मिलता है. इंटरनल मेमोरी 64GB और 128GB मिलती है.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो मिजू नोट 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें से प्राइमरी कैमरा 48MP का है और सेकेंडरी कैमरा 5MP का है जो डेप्थ सेंसिंग के काम आता है. इस फोन में सेल्फी कैमरा जबरदस्त है क्योंकि 20MP का फ्रंट सेल्फी शूटर f/2.0 लेंस के साथ मौजूद है. इस फोन में बैटरी 4000mAh की लगायी गयी है. ये 18W फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है और युएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ है.
Third party image reference

