चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने इंडिया में अपने लेटेस्ट फोन विवो Y91 की कीमत में कटौती कर दी है. आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन इ...
चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने इंडिया में अपने लेटेस्ट फोन विवो Y91 की कीमत में कटौती कर दी है. आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन इसी वर्ष जनवरी के ही महीने में लॉन्च किया गया था. इस फोन को 10,990 रूपये में पेश किया गया था लेकिन आज इसकी कीमत में पूरे 1000 रूपये की गिरावट कर दी गयी है. जी हां, एक हजार रूपये कीमत कम होने के बाद अब ये फोन सिर्फ 9,990 रूपये का हो गया है.
Third party image reference
इस फोन को लेटेस्ट प्राइस पर आप अमेज़न या पेटीएम से या फिर विवो इंडिया ई-शॉप से ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके अतिरिक्त ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी नई कीमत में विवो Y91 सेल किया जा रहा है तो आप अपने नजदीकी दुकानों से भी खरीद सकते हैं. विवो का ये बजट फोन नए स्टाइल के वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद है जो AI भी सपोर्ट करता है. यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में मिलता है.
Third party image reference
विवो Y91 के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ हैलो फुलव्यू डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ मिलता है. ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है. इस हैंडसेट को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. विवो के इस फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गयी है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है जो क्रमशः f/2.2 और f/2.4 लेंस के साथ है. सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा 8MP का f/1.8 लेंस के साथ है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन में 4030mAh की दमदार बैटरी है और रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन की थिकनेस 8.28mm है.
Third party image reference

