जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने एक दमदार फोन की कीमत को बहुत सस्ता कर दिया है. कम्पनी ने ओप्पो R17 प्रो जिसे आज से ...
जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने एक दमदार फोन की कीमत को बहुत सस्ता कर दिया है. कम्पनी ने ओप्पो R17 प्रो जिसे आज से लगभग 3 महीने पहले ही लॉन्च किया गया था उसकी कीमत पूरे 6000 रूपये कम कर दी गयी है. और अब इस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले फोन को आप मात्र 39,990 रूपये में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार के स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
Third party image reference
आपकी जानकरी के लिए बता दूँ कि ओप्पो R17 प्रो दिसंबर 2018 में लॉन्च हुआ था. और लॉन्च प्राइस 45,990 रूपये रखी गयी थी. इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो ये फोन 6.4 इंच की फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलता है जिसका aspect रेश्यो 19.5:9 है. साथ ही इसके डिस्प्ले पर लेटेस्ट गोरिल्ला ग्लास 6 की सुरक्षा मिलती है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस किया गया है जिसके साथ एड्रेनो 616 GPU है.
Third party image reference
ओप्पो R17 प्रो में आपको 8GB की रैम 128GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. इस फोन में अलग से मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं मिलता है. फोटोग्राफी के लिए इस प्रीमियम फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप मिलता है. प्राइमरी रियर कैमरा 12MP का है और सेकेंडरी सेंसर 20MP है. और तीसरा TOF 3D स्टीरियो कैमरा है जो 3D फोटो लेने में मदद करता है. इस फोन में फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा 25MP का है. फोन में बैटरी 3700mAh की है जो सुपर VOOC फ़्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आता है.
Third party image reference

