Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए किया इतने हजार करोड़ का प्रावधान, 21 दिनों तक संपूर्ण भारत लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए 21 दिनों तक के लिए पूरा भारत लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। प्र...


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए 21 दिनों तक के लिए पूरा भारत लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर यह 21 दिन नहीं संभले तो भारत 21 साल पीछे चला जाएगा। 
कोरोना वायरस का प्रकोप इस तरह फैल रहा है कि पूरा भारत 21 दिनों तक लॉकडाउन रहेगा। अभी तक भारत के कुछ गिने-चुने शहर ही लॉकडाउन थे लेकिन आज रात 12 बजे से पूरा भारत लॉकडाउन होगा। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों को 21 दिन तक घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21 दिन मुश्किल होंगे लेकिन पूरे देश को मिलकर कोरोना से लड़ना होगा।
कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 15 हजार करोड़ रुपये का प्रबंधन किया है। मोदी जी ने अपने भाषण में कोरोना के मरीजों एवं देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए इतनी बड़ी रकम का प्रावधान किया है। इसके अलावा मोदी जी ने अपने संबोन्धन के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के द्वार पर लक्ष्मण रेखा खींच ले। 21 दिन तक घर से  बाहर  न निकलने का संकल्प ले। आने वाले 21 दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि हम 21 दिन तक संभल लेते है तो हम अपना भविष्य सुरक्षित कर लेंगे, वरना 21 वर्ष पीछे चले जायेंगे।

Latest Articles