प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए 21 दिनों तक के लिए पूरा भारत लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। प्रधान...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए 21 दिनों तक के लिए पूरा भारत लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर यह 21 दिन नहीं संभले तो भारत 21 साल पीछे चला जाएगा।
कोरोना वायरस का प्रकोप इस तरह फैल रहा है कि पूरा भारत 21 दिनों तक लॉकडाउन रहेगा। अभी तक भारत के कुछ गिने-चुने शहर ही लॉकडाउन थे लेकिन आज रात 12 बजे से पूरा भारत लॉकडाउन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों को 21 दिन तक घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21 दिन मुश्किल होंगे लेकिन पूरे देश को मिलकर कोरोना से लड़ना होगा।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। ऐसे समय में अफवाहें भी बहुत तेजी से आग पकड़ती है। मेरी आप से अपील है कि इस समय किसी भी अफवाह और अंधविश्वास पर भरोसा न करें। मेरा आपसे आग्रह है कि इस बीमारी के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई ना लें।