प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए 21 दिनों तक के लिए पूरा भारत लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। प्रधानमं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए 21 दिनों तक के लिए पूरा भारत लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर यह 21 दिन नहीं संभले तो भारत 21 साल पीछे चला जाएगा।
कोरोना वायरस का प्रकोप इस तरह फैल रहा है कि पूरा भारत 21 दिनों तक लॉकडाउन रहेगा। अभी तक भारत के कुछ गिने-चुने शहर ही लॉकडाउन थे लेकिन आज रात 12 बजे से पूरा भारत लॉकडाउन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों को 21 दिन तक घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21 दिन मुश्किल होंगे लेकिन पूरे देश को मिलकर कोरोना से लड़ना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लोगों को एक खास संदेश भी दिया, उन्होंने कोरोना को तीन हिस्सों में विभाजित किया जिसमें उन्होंने कहा कि "कोई भी, रोड पर, ना निकले"।